फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur News: MLA Dharam Singh from Saharanpur has resigns from the party BJP

भाजपा को एक और बड़ा झटका: अब आयुष मंत्री धर्म सिंह सैनी ने दिया पार्टी से इस्तीफा, सपा कर सकते हैं ज्वॉइन

Thu, 13 Jan 2022 03:03 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 13 Jan 2022 03:03 PM IST
सार

पश्चिमी यूपी में भाजपा को एक और बड़ा झटका लग गया है। अब आयुष मंत्री धर्म सिंह सैनी ने पार्टी को अलविदा कह दिया है। बताया जा रहा है कि धर्म सिंह सैनी सपा में शामिल हो सकते हैं।

विज्ञापन
Saharanpur News: MLA Dharam Singh from Saharanpur has resigns from the party BJP
लखनऊ में अखिलेश यादव के साथ धर्म सिंह सैनी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश में लगातार भाजपा को एक के बाद एक झटके लग रहे हैं। अब आयुष मंत्री धर्म सिंह सैनी ने पार्टी छोड़ दी है। उनके समाजवादी पार्टी में जाने की सूचना है। डॉ. धर्म सिंह सैनी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा देने के बाद धर्म सिंह सैनी सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिले। धर्म सिंह सैनी ने कहा कि दो मंत्री व कुछ अन्य विधायक भी 14 को इस्तीफा दे सकते हैं। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि सहारनपुर की नकुड़ सीट से भाजपा विधायक धर्म सिंह सैनी ने सरकारी आवास और सिक्योरिटी छोड़ दी है। उन्होंने भी स्वामी प्रसाद मौर्य और दारा सिंह चौहान की तरह मंत्री पद छोड़ दिया है। वह जल्द ही लखनऊ में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिलेंगे। बताया जा रहा है कि वह सपा में शामिल होंगे।
विज्ञापन


श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के योगी मंत्रिमंडल से इस्तीफा देने और सपा में शामिल होने के बाद से ही माना जा रहा था कि धर्म सिंह सैनी भी स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ ही सपा में शामिल होंगे। सहारनपुर की नकुड़ विधानसभा सीट से चार बार के विधायक रहे डॉ. धर्म सिंह सैनी ने गत चुनाव में कांग्रेस के इमरान मसूद को हराया था। इमरान मसूद भी गत दिवस सपा में शामिल हो गए हैं। धर्म सिंह सैनी के सपा के टिकट पर नकुड़ विधानसभा सीट से ही लड़ने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन




यह भी पढ़ें: कौन है जावेद हबीब: लंदन तक पहुंचे... पर अपने ही इलाके में फंस गए, थामा था भाजपा का दामन, खूब प्रसिद्ध है परिवार

कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के इस्तीफे के साथ ही नकुड़ विधानसभा के विधायक व आयुष राज्यमंत्री डॉ. धर्म सिंह सैनी को लेकर भी अटकलें तेज हो गईं थी। पिछले दो दिन से भाजपा छोड़ कर जल्द सपा में शामिल होने की अफवाह उड़ रही थी। इससे पहले मंत्री डॉ. धर्म सिंह सैनी का वीडियो जारी हुआ था, जिसमें उन्होंने अफवाह पर विराम लगाते हुए कहा था कि वो भाजपा में हैं और भाजपा में ही रहेंगे।

स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ ही डॉ. धर्म सिंह सैनी ने बसपा छोड़ कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी। इसके बाद भाजपा ने 2017 के विस चुनाव में नकुड़ सीट से ही लड़वाया था, जिसमें उन्होंने जीत दर्ज की थी। योगी आदित्यनाथ मंत्रिमंडल में वह आयुष राज्यमंत्री थे।

यह भी पढ़ें: जावेद हबीब की माफी को बताया ड्रामा: ब्यूटीशियन पूजा बोली- सजा दिलाकर ही लूंगी दम, पश्चिमी यूपी में बढ़ रहा आक्रोश

बीते मंगलवार को स्वामी प्रसाद मौर्य ने अपने पद से इस्तीफा दिया और अखिलेश यादव से मुलाकात की। अचानक हुए घटनाक्रम से सियासी हल्के में अटकलें तेज हो गईं थी कि मंत्री डॉ. धर्म सिंह सैनी भी मौर्य की तरह इस्तीफा देंगे। आखिर वही हुआ और गुरुवार को धर्म सिंह सैनी ने पद से इस्तीफा दे दिया। अब वह समाजवादी पार्टी ज्वॉइन कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed