फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Brijmohan became president, Sunil became general secretary

Muzaffarnagar News: बृजमोहन अध्यक्ष, सुनील महामंत्री बने

Fri, 20 Dec 2024 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2024 12:21 AM IST
विज्ञापन
Brijmohan became president, Sunil became general secretary
मुजफ्फरनगर। नगरपालिका में स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन की नई कार्यकारिणी का चुनाव हुआ। कर्मचारियों ने एकमत होकर अध्यक्ष पद पर बृजमोहन और महामंत्री पद पर सुनील वर्मा को चुना। स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन शाखा नगर पालिका मुजफ्फरनगर अध्यक्ष और महामंत्री के वार्षिक चुनाव को एक बैठक पालिका सभागार में हुई।
विज्ञापन

अध्यक्षता कर रहे प्रांतीय उपाध्यक्ष ओमबीर सिंह कहा कि विगत वर्षाें से स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन शाखा नगर पालिका परिषद, मुजफ्फरनगर द्वारा कर्मचारियों के हितों के लिए मजबूती से आवाज उठाई जाती रही है। भविष्य में भी संगठन को मजबूत करने के लिए योग्य एवं कर्मठ व्यक्तियों का अध्यक्ष एवं महामंत्री का चुनाव सर्वसम्मति से कर लिया जाए।सदन में लिपिक नितिन कुमार की ओर से बृजमोहन को अध्यक्ष मनोनीत करने का प्रस्ताव रखा गया, जिसे सदन की ओर से स्वीकार किया गया। इसी प्रकार निवर्तमान महामंत्री विकास शर्मा ने इस पद के लिए सुनील वर्मा को चुने जाने का प्रस्ताव रखा। उसे भी एक राय से स्वीकार किया गया। इसके बाद ओमबीर सिंह ने बृजमोहन को अध्यक्ष व सुनील वर्मा को महामंत्री के रूप में चुने जाने की घोषणा की।
विज्ञापन

नव निर्वाचित अध्यक्ष और महामंत्री ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह के कार्यालय कक्ष में उनसे जाकर मिले। ईओ ने नव निर्वाचित अध्यक्ष और महामंत्री को शुभकामनाएं दी। मोहम्मद सालिम, अरविंद कुमार, संदीप यादव, कैलाश नारायण, मोहन वैद, विवेक कुमार, गोपी वर्मा, गगन महेन्द्रा, विकास कुमार, मनीष कुमार आदि कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed