{"_id":"609441e18ebc3ecd8c08a21d","slug":"brahmapuri-jamuna-vihar-and-holi-chowk-became-containment-zone-muzaffarnagar-news-mrt5373297117","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रह्मपुरी, जमुना विहार और होली चौक बने कंटेनमेंट जोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्रह्मपुरी, जमुना विहार और होली चौक बने कंटेनमेंट जोन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जनपद में लगातार हो रहे कोरोना संक्रमण प्रसार के चलते कोरोना कर्फ्यू को प्रभावी बनाने के साथ ही एक बार फिर कंटेनमेंट जोन बनाए जाने शुरू हो गए हैं। बृहस्पतिवार को शहर के मोहल्ला ब्रह्मपुरी के साथ ही खतौली में जमुना विहार व होली चौक की एक गली को बांस-बल्लियों से सील कर कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया। डीएम ने कंटेनमेंट जोन का निरीक्षण भी किया।
जनपद में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। गत पांच दिन में ही करीब दो हजार नए मरीज जिले में मिल चुके हैं। इसके चलते एक ओर जहां कोरोना कर्फ्यू को अब प्रभावी तरीके से लागू किया जा रहा है, वहीं जहां कोरोना मरीज हैं, उस क्षेत्र को सील कर उसे कंटेनमेंट जोन भी घोषित किया जा रहा है।
बृहस्पतिवार को डीएम सेल्वा कुमारी जे अधीनस्थों व नगरपालिका कर्मचारियों के साथ कोरोना प्रभावित क्षेत्र मोहल्ला ब्रह्मपुरी पहुंची, जहां उन्होंने कोरोना संक्रमित मरीजों वाले एरिया को कंटेनमेंट जोन घोषित करते हुए उसे बांस-बल्लियां लगाकर सील करने के निर्देश दिए। डीएम के निर्देश पर पालिका कर्मचारियों ने तत्काल बांस-बल्लियां लगाकर उक्त क्षेत्र को सील कर कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया।
विज्ञापन
इसके साथ ही देर रात तक शहर के कई अन्य क्षेत्र भी कंटेनमेंट जोन घोषित किए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। खतौली में भी कस्बे के मोहल्ला जमुना बिहार के साथ ही होली चौक स्थित एक गली को कंटेनमेंट जोन घोषित करते हुए बल्लियां लगाकर सील कर दिया गया है। नगरपालिका कर्मचारियों को उक्त कंटेनमेंट जोन को लगातार सैनिटाइज करने और वहां जरूरत के सामान की होम डिलीवरी कराने के निर्देश दिए गए हैं।