फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Both the cops who beat the youth appeared in line

Muzaffarnagar News: युवक की पिटाई करने वाले दोनों सिपाही लाइन हाजिर

Tue, 04 Apr 2023 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Apr 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
Both the cops who beat the youth appeared in line
युवक की पिटाई करने वाले दोनों सिपाही लाइन हाजिर
विज्ञापन


शाहपुर क्षेत्र के दुल्हैरा गांव का मामला, भाकियू अध्यक्ष पीड़ित के साथ मिले थे एसएसपी से
अमर उजाला ब्यूरो

मुजफ्फरनगर। शाहपुर थाना क्षेत्र के दुल्हैरा गांव में युवक की पिटाई के आरोपी दोनों सिपाहियों को एसएसपी ने लाइन हाजिर कर दिया है। मामले की जांच सीओ सिटी को दी गई है। प्रकरण को लेकर भाकियू कार्यकर्ताओं में नाराजगी है।

दुल्हैरा गांव निवासी विनय कुमार ने शाहपुर थाने में तहरीर दी है कि वह शाहपुर में मेला देखने गया था। इस दौरान उसकी झूला संचालक से कहासुनी हो गई। झूले वाले ने सिपाही सन्नी कुमार और राहुल गिरि को मौके पर बुला लिया। सिपाहियों ने पूरा मामला जाने बिना उसकी पिटाई शुरू कर दी, जिसमें उसे गंभीर चोट आई है। एसएसपी संजीव सुमन ने इस मामले में दोनों आरोपी सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया है। प्रकरण की जांच शुरू करा दी है।
विज्ञापन


भाकियू कार्यकर्ताओं के बीच नाराजगी

प्रकरण को लेकर दिनभर भाकियू कार्यकर्ताओं के बीच नाराजगी रही। पीड़ित युवक का हाल जानने के लिए दिनभर कार्यकर्ताओं का आवागमन रहा। एक दिन पहले ही भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत पीड़ित युवक को लेकर एसएसपी संजीव सुमन से मिलने पहुंचे थे। इस मुलाकात का वीडियो भी वायरल हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed