फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   blow a lot of gulal, but take care of the skin

खूब उड़ाएं गुलाल, लेकिन त्वचा का रखें ख्याल

Thu, 17 Mar 2022 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
blow a lot of gulal, but take care of the skin
मुजफ्फरनगर। होली पर जरा सी सावधानी से आपकी खुशियां दोगुनी हो सकती हैं। केमिकल युक्त रंगों का प्रयोग न करें, इनसे सबसे ज्यादा नुकसान त्वचा को होता है। रंग बालों की रंगत भी खराब कर सकते हैं और स्वास्थ्य पर विपरीत असर डालता है। चिकित्सकों का कहना है कि सावधानी जरूरी है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. महावीर सिंह फौजदार का कहना है कि लापरवाही से त्वचा, आंख और बालों को नुकसान हो सकता है। कुछ रंग ऐसे भी होते हैं, जिनका असर कई दिन रह सकता है। ऐसे रंग त्वचा में एलर्जी पैदा करते हैं। कुछ रंगों से त्वचा रूखी हो जाती है, केमिकल युक्त रंग त्वचा की अंदरूनी सतह को नुकसान पहुंचाते हैं। त्वचा में जलन, खुजली और चकत्ते बन सकते हैं।
विज्ञापन

सिर्फ सूखे रंगों से खेले होली
सीएमओ का कहना है कि होली सूखे रंगों से खेलें। फूलों की होली का प्रयोग भी कर सकते हैं, इनसे स्वास्थ्य पर विपरीत असर नहीं होता। प्राकृतिक रंगों का प्रयोग भी स्वास्थ्य की रक्षा करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रंगों से आंखों को बचाकर रखें
होली के रंग आंखों के लिए नुकसानदायक साबित हो सकते हैं। नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. स्वाति अग्रवाल का कहना है कि आंखों को रंगों से बचाना चाहिए। केमिकल वाले रंग नेत्रों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। अगर रंग गिर भी जाए तो रगड़ना नहीं चाहिए, तुरंत ही आंखों को पानी से साफ करना चाहिए। होली खेलने से पहले मेकअप से बचना चाहिए।

सांस के मरीज भी बचकर रहें
होली के हुड़दंग से सांस और अस्थमा के मरीजों को भी दूर रहना चाहिए। रंगों से नुकसान हो सकता है। जिला चिकित्सालय के वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. योगेंद्र त्रिखा का कहना है कि रंगों से सांस के रोगियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए रंग खेलने से परहेज करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed