फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   BKU holds a sit-in at the Consolidation Department office.

Muzaffarnagar News: चकबंदी विभाग कार्यालय पर भाकियू का धरना

Tue, 23 Jun 2026 01:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
BKU holds a sit-in at the Consolidation Department office.
चरथावल ब्लाॅक परिसर में बैठक करते भाकियू कार्यकर्ता: संवाद
मुजफ्फरनगर। चकबंदी विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार एवं किसानों के उत्पीड़न को लेकर भाकियू कार्यकर्ताओं ने चकबंदी कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। अपर जिलाधिकारी वित्त अनिरूद्ध प्रताप सिंह विभाग के अधिकारियों साथ किसानों के बीच पहुंचें लेकिन पहले दौर की वार्ता बेनतीजा रही। रात में सभी मांगे 15 दिन में पूरी करने का आश्वासन देकर दिया गया तो धरना समाप्त कर दिया गया।
विज्ञापन

भाकियू एनसीआर प्रभारी विकास शर्मा के संयोजन में किसानों ने चकबंदी कार्यालय के दफ्तर के सामने धरना दिया। आरोप लगाया कि चरथावल ब्लॉक के गांव मुथरा, भमेला, पीपलशाह और रोनी हरजीपुर, पुरबालियान व मंसूरपुर क्षेत्र के अन्य गांवों में चकबंदी को परेशान किया जा रहा है। विभागीय कर्मचारियों को जो पैसा देता है उसका काम कर दिया जाता है जबकि अन्य किसान परेशान घूम रहे है।
विज्ञापन

अधिकारी मोबाइल पर की जाने वाली कॉल को भी नहीं सुनते। चकबंदी के एक अधिकारी ने पुरबालियान निवासी एक युवा किसान के साथ मारपीट का प्रयास किया।
घोषणा की गई कि जब तक मांगे पूरी नहीं की जाती तब तक धरना जारी रखा जाएगा। अपर जिलाधिकारी वित्त अनिरूद्ध प्रताप सिंह विभाग के अधिकारियों साथ किसानों के बीच पहुंचें लेकिन पहले दौर की वार्ता बेनतीजा रही। रात में अपर जिलाधिकारी वित्त ने जिलाध्यक्ष नवीन राठी व अन्य पदाधिकारियों के साथ वार्ता की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान उन्हें समस्याओं से अवगत कराया गया। उन्हें बताया गया कि मंसूरपुर में चकबंदी से परेशान एक किसान ने आत्महत्या भी कर ली। इसके बाद भी सही कार्रवाई नहीं की गई।

लंबी वार्ता के बाद अपर जिलाधिकारी वित्त ने आश्वासन दिया कि 15 दिन में समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। इसके बाद धरना समाप्त कर दिया गया।
अपर जिलाधिकारी वित्त से मिलने वालों में जिलाध्यक्ष के अलावा पश्चिम प्रदेश प्रभारी विकास शर्मा, नीरज पहलवान, मोनू प्रधान, नरेंद्र मलिक, हेमेंद्र कुमार जिला मीडिया प्रभारी व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed