फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   BJP state organization minister Chandramohan in Muzaffarnagar

पंचायत चुनाव की तैयारी में जुटें कार्यकर्ता

Tue, 02 Feb 2021 12:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
BJP state organization minister Chandramohan in Muzaffarnagar
भाजपा के कार्यक्रम में मंचासीन अतिथिगण व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष के.के. शुक्ला का स्वागत करते कार्य? - फोटो : MUZAFFARNAGAR
पंचायत चुनाव की तैयारी में जुटें कार्यकर्ता
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। भारतीय जनता पार्टी के गांधीनगर स्थित पाटी कार्यालय पर पंचायत चुनाव को लेकर बैठक हुई। जिले के प्रभारी और प्रदेश संगठन मंत्री चंद्रमोहन ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वह जिला पंचायत के साथ बीडीसी पर भी टारगेट बनाकर रखें।

कूकड़ा मंडल के कार्यकर्ताओं की बैठक में मुख्य अतिथि चंद्रमोहन ने कहा कि पंचायत चुनाव के लिए प्रत्येक वार्ड के संयोजक बनाए गए हैं। कूकड़ा मंडल में तीन वार्ड हैं। वार्ड नंबर छह, सात और आठ इसी मंडल में आते हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्याशी का चयन आरक्षण की प्रक्रिया के बाद में ही होगा। भाजपा प्रत्येक वार्ड में मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी। पार्टी की मंशा है कि जो समर्पित और मेहनती कार्यकर्ता हैं, उन्हें मौका दिया जाए। कार्यकर्ताओं को बीडीसी सदस्य के चुनाव में अधिकतर प्रयास करना है, ताकि पार्टी के कार्यकर्ता निर्विरोध बीडीसी सदस्य बन सके और ब्लाक प्रमुख भी हमारा ही बने। मुख्य अतिथि ने पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को कड़ी मेहनत एवं निष्ठा के साथ पंचायत चुनाव में कार्य करने के निर्देश दिए। भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, पूर्व जिला अध्यक्ष यशपाल पंवार, चुनाव प्रबंधन समिति के जिला संयोजक जितेंद्र कुच्छल, जिला मीडिया प्रभारी अंचित मित्तल, कूकड़ा मंडल के प्रभारी कैप्टन सुधीर कुमार सिंह, कूकड़ा मंडल अध्यक्ष हरेंद्र पाल, महामंत्री प्रमोद बलभद्र, हरीश गोयल, अमित कुमार गौतम, अमित शास्त्री, रविंद्र पाल, ऋषि राम सैनी, तरुण पाल, दिनेश बंसल, प्रिंस, हरिओम आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed