{"_id":"61fec65f0c9f4820b66ba8f3","slug":"bjp-s-campaign-van-accused-of-tearing-banners-devband-news-mrt575946840","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा की प्रचार वैन पर लगे बैनर फाड़े, चालक के साथ अभद्रता का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा की प्रचार वैन पर लगे बैनर फाड़े, चालक के साथ अभद्रता का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवबंद। क्षेत्र के राज्जुपुर गांव में गई भाजपा की प्रचार वैन पर लगे बैनर फ़ाड़ने का मामला प्रकाश में आया है। आरोप है कि इस दौरान वैन के चालक और एलईडी ऑपरेटर के साथ अभद्र व्यवहार किया गया। हालांकि पुलिस का कहना है कि बच्चों के लटकने के चलते वैन पर लगे बैनर फटे हैं।
शुक्रवार की देर शाम भाजपा की एलईडी लगी वैन प्रचार करने के लिए राज्जुपुर गांव में पहुंची थी। आरोप है कि वहां लोगों ने उस पर लगे पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ के बैनर फाड़ दिए। वैन चालक प्रिंस कुमार के मुताबिक लोगों ने प्रचार वाहन पर लगे बैनरों पर अपनी पार्टी के बिल्ले लगाने लगे। इसका विरोध किया तो लोगों ने उसके साथ गाली गलौज की और साथ में बैठे एलईडी ऑपरेटर के साथ भी अभद्र व्यवहार किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. महेंद्र सैनी का कहना है कि राज्जुपुर गांव में प्रचार वैन में तोड़फोड़ की गई बैनर फाड़ दिया गया। चालक के साथ मारपीट की गई। वहीं, कुछ ग्रामीणों ने बताया कि प्रचार वाहन को देखकर वहां काफी संख्या में बच्चे इकट्ठा हो गए। अति उत्साहित बच्चे वैन पर लटकने का प्रयास करने लगे। जिसके चलते उस पर लगे बैनर फट गए। उधर, इंस्पेक्टर प्रभाकर कैंतुरा का भी यही कहना है कि कुछ बच्चे वाहन पर लटक रहे थे। किसी बच्चे का हाथ लगने से बैनर फटा है। प्रचार वाहन के साथ भाजपा के बूथ अध्यक्ष मौजूद थे। उन्होंने भी पूछताछ में यही बताया है।