फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   BJP leader said, now name it Laxminagar instead of Muzaffarnagar

Muzaffarnagar News: भाजपाई बोले, मुजफ्फरनगर नहीं अब नाम रखिए लक्ष्मीनगर

Sat, 08 Mar 2025 01:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Mar 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
BJP leader said, now name it Laxminagar instead of Muzaffarnagar
नगर पंचायत भोकरहेडी की नगर निकाय की बैठक में उपस्थित चेयरमैन सरला देवी।संवाद।
मुजफ्फरनगर। जिले का नाम बदलकर लक्ष्मीनगर रखे जाने की मांग जोर पकड़ रही है। लखनऊ से लौटे एमएलसी मोहित बेनीवाल ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ भविष्य की रणनीति पर चर्चा की। भाजपा नेताओं ने कहा कि नाम बदला जाना चाहिए।
विज्ञापन

शुक्रवार को एमएलसी के जिले में पहुंचने पर भाजपा नेताओं ने उनका अभिनंदन किया। विधान परिषद में मांग उठाए जाने पर खुशी जताई। बेनीवाल ने कहा कि जल्द ही मांग के पूरी होने की संभावना है। जिला पंचायत अध्यक्ष वीरपाल निर्वाल, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, विपुल बहेड़ी, अमित चौधरी, नरेंद्र सिंह, धन प्रकाश, अमित रावल, कोकिल काकरान, अक्षय पुंडीर, विपिन त्यागी मेरठ रोड पर मंसूरपुर के निकट एमएलसी से मिलने पहुंचे। इस दौरान लक्ष्मीनगर नाम का चित्र भी एमएलसी को भेंट किया गया।
विज्ञापन


- इस तरह जोर पकड़ रही मांग
शिव सेना के जिला प्रमुख आनंद प्रकाश गोयल व महानगर प्रमुख देवेंद्र चौहान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया था। उन्होंने कहा था कि नब्बे के दशक में लक्ष्मीनगर नाम रखने की मांग शिवसेना ने उठाई थी। उधर, जिले का नाम लक्ष्मीनगर किए जाने के लिए सोशल मीडिया के जरिए लोगों का समर्थन और मत जानने की कोशिश चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- क्या है मामला

मुजफ्फरनगर। जिले का नाम बदलकर लक्ष्मीनगर किए जाने के मामले को एमएलसी मोहित बेनीवाल ने विधान परिषद में उठाया था। इसके बाद उन्होंने बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल ने 12 मार्च को होने वाली बोर्ड बैठक में अब नाम बदले जाने का प्रस्ताव रखने का दावा किया। गौरतलब है कि राम मंदिर आंदोलन के लिए मार्च 1983 में शहर के राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान पर सबसे पहले हिंदू सम्मेलन आयोजित किया गया था। यहीं से संघ ने मुजफ्फरनगर का नाम लक्ष्मीनगर किए जाने के लिए अभियान शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed