फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Bijnor MP Chandan Chauhan raised the issue of High Court bench in the Lok Sabha.

Muzaffarnagar News: बिजनौर के सांसद चंदन चौहान ने लोकसभा में उठाया हाईकोर्ट बेंच का मुद्दा

Thu, 04 Dec 2025 01:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Dec 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
Bijnor MP Chandan Chauhan raised the issue of High Court bench in the Lok Sabha.
मुजफ्फरनगर। बिजनौर के रालोद सांसद चंदन चौहान ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच के मुद्दे को लोकसभा में उठाया। वकीलों एवं वादकारियों के मुद्दे को सदन में रखकर समाधान की मांग की।
विज्ञापन

एक सप्ताह पहले जिला बार एवं सिविल बार संघ के अधिवक्ताओं ने सांसद का घेराव कर ज्ञापन दिया था। सांसद ने कहा कि 26 नवंबर काे हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर 22 जिलों के जिला बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं वकीलों ने संबंधित सांसदों का घेराव किया। जनहित में वकीलों की मांग 1981 से चली आ रही है। इसी मुद्दे पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश की वकील मांग लंबे समय से आंदोलनरत हैं। उन्होंने कानून मंत्री एवं सरकार का ध्यान आकर्षित करते हुए मांग को सदन के समक्ष उठाया। उधर, बार संघ के अध्यक्ष ठाकुर कंवरपाल सिंह, पूर्व अध्यक्ष अनिल जिंदल, पूर्व महासचिव जितेंद्र कुमार, मोहम्मद तनवीर ने सांसद के प्रयास की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed