फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Bhopa had reached many times with cricketers and actors

क्रिकेटर और एक्टरों के साथ कई बार भोपा पहुंचे थे

Fri, 07 May 2021 12:49 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 May 2021 12:49 AM IST
विज्ञापन
Bhopa had reached many times with cricketers and actors
क्रिकेटर और एक्टरों के साथ कई बार भोपा पहुंचे थे
विज्ञापन

भोपा (मुजफ्फरनगर)। किसानों के हमदर्द छोटे चौधरी के दुनिया को अलविदा कहने से क्षेत्र में शोक की लहर है। रालोद अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह ने यहां कई बार रैलियों को संबोधित किया। वही क्रिकेटर और फिल्मी सितारों के साथ भी उन्होंने अपनी आमद कराई थी
युवा रालोद नेता अथाई निवासी ग्राम प्रधान रविंद्र उर्फ छोटा कहते हैैै कि छोटे चौधरी किसान ही नहीं देश के हर नागरिक के शुभचिंतक थे। भोपा में एक रैली के दौरान उनके ट्रैक्टर पर सवार होकर चौधरी अजित सिंह व भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन रैली स्थल तक पहुंचे थे। चंद मिनटों के सफर में ही वह उनके दीवाने हो गए थे। करहेड़ा निवासी रालोद के बिन्नू राठी कहते हैं कि चौधरी साहब के जाने से जो क्षति हुई है उसकी पूर्ति कभी नहीं हो सकती।
विज्ञापन

एक चुनाव रैली में चौधरी अजित सिंह के साथ ही फिल्मी दुनिया से जुड़ी जया प्रदा व ठाकुर अमर सिंह आदि के साथ उसे रैली को संबोधन करने का मौका मिला था। बेहड़ा थ्रू निवासी धीरसिंह डायरेक्टर का कहना है कि चौधरी साहब से जिसकी भी एक बार मुलाकात हो जाती थी वह उनका दीवाना बन जाता था। कई बार महत्वपूर्ण विषय पर चौधरी साहब ने उनके साथ मंथन किया था। चौधरी अजीत सिंह के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed