फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Bhakiyu demanded the rights of farmers by taking out tractor tricolor yatra

Muzaffarnagar News: भाकियू ने ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा निकालकर मांगा किसानों का हक

Tue, 28 Jan 2025 01:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Bhakiyu demanded the rights of farmers by taking out tractor tricolor yatra
खतौली/जानसठ/पुरकाजी/ चरथावल। जिलेभर में गणतंत्र दिवस पर भाकियू ने ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा निकालकर किसानों का हक मांगा। किसानों ने कहा कि उनकी समस्याओं का समाधान होना चाहिए। सिसौली में भाकियू नेता गौरव टिकैत के नेतृत्व में ट्रैक्टर मार्च निकाला गया। भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने किसान भवन में तिरंगा झंडा फहराया।
विज्ञापन

खतौली में युवा ब्लाॅक अध्यक्ष शिवा अहलावत के साथ कार्यकर्ताओं ने गांव भैंसी से यात्रा निकाली। राहुल अहलावत, अमित अहलावत, दीपक शामिल रहे। उधर, भाकियू एनसीआर अध्यक्ष कपिल सोम के साथ दर्जनों ट्रैक्टरों के काफिले के साथ कार्यकर्ताओं ने गंगनहर पुल से ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा निकाली।
विज्ञापन

पुरकाजी में दो तिरंगा यात्रा निकाली गई। जगह-जगह तिरंगा यात्राओं का रास्ते में पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। एक तिरंगा यात्रा नगर चेयरमैन जहीर फारूकी के नेतृत्व में निकाली गई। जो पुरकाजी बस स्टैंड से शुरू होकर सूली वाला बाग पर सम्पन्न हुई। सूली वाला बाग पर पहुंचकर ध्वजारोहण किया गया। उसके उपरांत एक सभा का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी तिरंगा यात्रा लोकदल नेता बशारत खान के नेतृत्व में लताफ़त खान के आवास से निकाली गई। पूर्व चेयरमैन स्वर्गीय सलामत खान के बंगले पर संपन्न हुई। जानसठ में ब्लॉक अध्यक्ष योगेश बालियान व युवा तहसील अध्यक्ष बिट्टू ठाकुर के नेतृत्व में मार्च निकाला।

इस दौरान पंडित ओमप्रकाश शर्मा, खालिद गुर्जर, राजेंद्र बालियान, अशोक घटायन, मुस्तकीम, भीम सिंह शामिल रहे। चरथावल में ब्लॉक अध्यक्ष संजय त्यागी प्रधान के नेतृत्व में बस स्टैंड, राजीव मार्किट, बाजार कलां, बाजार खुर्द, रोहाना रोड़ होते हुए ब्लॉक प्रांगण में संपन्न हुई। संजीव चौधरी पूर्व प्रधान, बबलू चौधरी, महकार, पूर्व उपाध्यक्ष बॉबी त्यागी, इमरान त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed