फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Bhakiyu apolitical workers staged a sit-in at the powerhouse

Muzaffarnagar News: भाकियू अराजनैतिक कार्यकर्ताओं ने बिजलीघर पर दिया धरना

Sat, 05 Aug 2023 07:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Aug 2023 07:54 PM IST
विज्ञापन
Bhakiyu apolitical workers staged a sit-in at the powerhouse
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

छपार। भाकियू अराजनैतिक के कार्यकर्ता से बिजलीघर के जेई ने अभद्र व्यवहार किया। इसके विरोध में कार्यकर्ता बिजलीघर पर धरने पर बैठ गये। मंडल महासचिव विपिन त्यागी ने कहा कि जब तक कोई अधिकारी मौके पर पहुंचकर खेद प्रकट नहीं करता, धरना अनिश्चितकालीन जारी रहेगा।
मंडल महासचिव विपिन त्यागी ने बताया कि चार दिन पूर्व गांव कुतुबपुर में रात में बिजली गुम हो गई। संगठन के कार्यकर्ता अमित ने जेई गौरव पाल से फोन करके बिजली छोड़ने को कहा। उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया। अगले दिन गांव में पहुंच कर चेकिंग के नाम पर एक कार्यकर्ता को धमकाया और उसके विरुद्ध फर्जी मुकदमा दर्ज करा दिया।
विज्ञापन

विपिन त्यागी को भी मकान पर जाकर धमकाया गया। जब तक कोई अधिकारी धरने पर आकर खेद प्रकट नहीं करता तब तक धरना अनिश्चितकालीन चलेगा। अवनीश गुर्जर ब्लाक अध्यक्ष, नरेश गुर्जर, भूषण उर्फ काला, कमल त्यागी, राजपाल सिंह, रामदत्त शर्मा, राकिब, अजय त्यागी, श्रवण,संजू, शहजाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed