फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Bhagatji Sweets owner shot

Muzaffarnagar News: भगतजी स्वीट्स के मालिक को गोली मारी

Mon, 24 Jun 2024 04:41 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2024 04:41 AM IST
विज्ञापन
Bhagatji Sweets owner shot
मुजफ्फरनगर। शनिवार शाम हुए विवाद के चलते वसुंधरा कालोनी में मंसूरपुर के भगतजी स्वीट्स के मालिक को गोली मार कर घायल कर दिया गया। उसे मेरठ में उपचार दिलाया जा रहा है। हालांकि परिजनों ने पुलिस को सूचना नहीं दी। अस्पताल से मेमो मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की।
विज्ञापन



बागपत के गांव बिनौली निवासी आजाद ने नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में वसुंधरा कालोनी में किराए पर कमरा ले रखा है। उसके पास मंसूरपुर भगतजी स्वीट्स के मालिक सरकुलर रोड शिक्षक कालोनी निवासी अक्षय राठी रात में पहुंचा था। वहां दोनों दोस्त व दो तीन अन्य युवक खाना खा रहे थे। आरोप है कि तभी वहां पर शाहपुर थाने के गांव बरवाला निवासी शिवी पहुंचा और उसने अक्षय के साथ कहासुनी शुरू कर दी।
विज्ञापन

शिवी काे युवकों ने मनाया भी था लेकिन उससे गुस्से में आकर अक्षय राठी को गोली मार दी। गोली सिर को छूते हुए निकल गई थी। गंभीर रूप घायल अक्षय राठी को उसके साथी रात में ही जिला अस्पताल ले गए। वहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया गया। इस बारे में पुलिस को कोई सूचना नहीं दी गई। रविवार दोपहर अस्पताल से मीमो शहर कोतवाली पहुंचा तो वहां से नई मंडी कोेतवाली पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत ने बताया कि घटना रात में हुई लेकिन इस बारे में पुलिस को सूचना नहीं दी गई थी। अस्पताल से आए मीमो से जानकारी हुई। जांच पड़ताल में सामने आया है कि दोनों पक्षों में शनिवार शाम भोपा रोड पर किसी बात पर कहासुनी हुई थी। सभी युवक एक दूसरे के परिचित है। मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed