फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Beating the team returned the food department

खाद्य विभाग की टीम बैरंग लौटी

Sat, 24 Oct 2015 12:43 AM IST
मुजफ्फरनगर/ ब्यूरो/ अमर उजाला
मुजफ्फरनगर/ ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Sat, 24 Oct 2015 12:43 AM IST
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम के भगत सिंह रोड स्थित मावा मार्केट में पहुंचने के बाद मावा विक्रेताओं में हड़कंप मच गया। व्यापारियों के विरोध के चलते विभाग की टीम कोई नमूना नहीं ले सकी। अधिकारियों के अनुसार वह केवल सर्वे करने गए थे, नमूने लेने नहीं। उधर, विभाग ने जानसठ रोड से बुलेरो में लाए जा रहे मावे के दो नमूने लिए।
विज्ञापन


अभिहीत अधिकारी पुनीत कुमार के नेतृत्व में खाद्य विभाग की टीम ने भगत सिंह रोड स्थित मावा मार्केट में धावा बोलकर नमूना लेने की कोशिश की। अधिकारियों के आने की सूचना से मार्केट में हड़कंप मच गया। सपा से जुडे़ व्यापार संगठन के पदाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। व्यापारियों के विरोध के चलते अधिकारी किसी भी दुकानदार के यहां रखे मावे का सैंपल नहीं ले सके।
विज्ञापन


नगर के खाद्य सुरक्षा अधिकारी परमवीर सिंह ने बताया कि टीम केवल मार्केट का निरीक्षण करने के लिए गई थी। जानसठ रोड पर बुलेरो गाड़ी से मावे के दो सैंपल लिए गए हैं। गाड़ी में छह कुंतल मावा था और यह जानसठ के तिलौरा गांव के दीपक का था। सैंपल जांच के लिए भेज दिया गया। उधर, अधिकारियों की कार्रवाई का उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन ने विरोध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संगठन का कहना है कि अधिकारी व्यापारियों द्वारा गठित उड़नदस्ते के व्यापारियों को साथ लेकर सैंपल लें। चेकिंग के नाम पर व्यापारियों का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। घेराव में राज्य वाणिज्य कर सलाहकार समिति के सदस्य कृष्ण गोपाल मित्तल, राकेश त्यागी, सुभाष मित्तल, मुकेश तायल, विकास जैन, सुनील मित्तल, प्रवीण पीटर, विनोद तायल, संजीव तायल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed