फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Be careful near the cut on the highway

हाईवे पर कट के पास जरा संभल कर चलें

Thu, 25 Aug 2022 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Aug 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Be careful near the cut on the highway
मुजफ्फरनगर। यातायात नियमों के उल्लंघन और तेज गति से वाहन दौड़ाने से तो हादसे हो रहे है। मगर, कई बार कट पर भी हादसे होते हैं। मेरठ-करना हाईवे पर बुढ़ाना के पास कट पर हुए हादसे में एक परिवार के दो सदस्यों की जान चली गई थी। इसके अलावा कई बार सड़क के गड्ढे भी जानलेवा साबित हो रहे हैं। अप्रैल माह में छपार में बाइक का पहिया सड़क में बने गहरे गड्ढे में गिरने पर बाइक पर बैठी महिला पुरकाजी निवासी कुसुम की उछलकर गिरने से मौत हो गई थी। जल्दी पहुंचने की दौड़ में हाईवे पर गांवों के बाहर बने कट भी जिंदगी लील रहे है। ऐसे हादसों में एक दर्जन से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

इस तरह हुए हादसे
12 दिसंबर : खतौली में भैंसी कट पर डीसीएम की टक्कर से बुग्गी सवार किसान की मौत।
- 16 दिसंबर : नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में भोपा बाईपास पर बाइक सवार की मौत।
दो जनवरी : सूजडू बाईपास कट पर बस और ट्रक में टक्कर। बस चालक की मौत।
16 जनवरी : मीरापुर में बिजनौर बाईपास पर पेट्रोल पंप के पास बाइक सवार महिला की मौत, पति व पोता घायल।
12 अप्रैल : सूजडू कट पर गुरुग्राम निवासी युवक की कार डिवाइडर से टकरा कर खाई में पलटी, चार युवकों की मौत, दो घायल।
18 अप्रैल : छपार में सिसौना कट पार कर रहे संजू की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत।
हादसे वाले मुख्य क्षेत्र
मीरापुर-बिजनौर बाईपास, मोंटी तिराहा, मीरापुर नहर पुलिया।
शहर कोतवाली में गांव पीनना तिराहा।
शहर कोतवाली में बुढाना चौराहा, सूजडू कट।
नई मंडी कोतवाली में दिल्ली देहरादून हाईवे पर गांव रथेडी कट।
दिल्ली देहरादून हाईवे पर थाना छपार क्षेत्र में रामपुर तिराहा कट।
नई मंडी कोतवाली में दिल्ली देहरादून हाईवे पर गांव पचैंडा बाईपास।
नई मंडी कोतवाली में दिल्ली देहरादून हाईवे पर गांव पचैंडा बाईपास व गांव बिलासपुर कट।
खतौली में गांव भैंसी कट व सठेडी नहर पुल।
दिल्ली-मेरठ हाईवे पर खतौली से आगे भंगेला।
दिल्ली-मेरठ हाईवे पर मंसूरपुर का गांव संधावली व बेगराजपुर।
परवान नहीं चढ़ रहे जागरूकता अभियान
पुलिस हो या फिर परिवहन विभाग। सभी जागरूकता अभियान चलाते है। उस समय तो सभी याद रखते है लेकिन बाद में वह खुद भूल जाते है। यहां तक कि अभियान में प्रशिक्षण लेने वाले वाहन चालक ही अभियान को पलीता लगाते मिलते है।
विज्ञापन

हाईवे पर वाहनों को निर्धारित गति से चलाना चाहिए। गांवों के बाहर बने कट के पास हार्न बजाकर चलें। - विनीत जायसवाल, एसएसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed