फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Bank rest forgotten

कैश बांटने के अलावा बैंक बाकी काम भूला 

Wed, 14 Dec 2016 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Wed, 14 Dec 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
Bank rest forgotten
बैंक के बाहर हंगामा करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
चरथावल में कैश की किल्लत के कारण रोजाना लोगों को घंटों तक कतार में लगना पड़ रहा है। उसके बावजूद गारंटी नहीं है कि कैश मिल जाएगा। बैंककर्मियों ने ग्राहकों की पासबुक अपडेट अथवा दूसरी बनाने, अन्य ब्रांचों में धन ट्रांसफर करने एवं चेकबुक देने आदि के काम बंद कर रखे हैं। कई बैंक तो कैश देने के सिवाय दूसरा काम करने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन


एसबीआई में चालू खाते से भी लोगों को 10 हजार रुपये एक बार में नहीं दिए जा रहे हैं। यहां चार-चार हजार रुपये बांटे गए, जबकि ओबीसी में भी कैश की किल्लत रही। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में मामूली रकम मिलने से रोजाना लंबी लाइन लग रही है। लोग कतार में हंगामा करते हैं। बुधवार को पीएनबी और एसबीआई की कतार में लगे लोगों ने कई बाद हंगामा किया। वहीं न्यामू की बुजुर्ग सुमित्रा देवी की पासबुक मंगलवार को सेंट्रल बैंक की भीड़ में गुम हो गई थी, लेकिन प्रबंधक ने दूसरी पासबुक देने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन


कस्बे के संजय की चेकबुक इसी बैंक में आए एक हफ्ता बीत चुका है, लेकिन स्टाफ की कमी के कारण चेकबुक तक नहीं दी जा रही है। बिरालसी और दधेडू पीएनबी की हालत जुदा नहीं है। विवेक गौतम कई दिनों से एसबीआई में पत्नी के सर्विस खाते से रुपये निकालने के लिए बैंक जाते है, लेकिन उन्हें कैश नहीं मिल पा रहा है। कई बैंक कैश बांटने के दिन लोगों के रुपये जमा करने तक से इंकार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैश के लिए बैंकों पर रही मारामारी
पुरकाजी। सवेरे से ही कस्बे के बैंकों के सामने ग्राहकों की लंबी लाइन लग गई। बाद में कैश खत्म होने के कारण कुछ ग्राहकों ने पैसा न मिलने पर एसबीआई पर हंगामा किया और मायूस होकर वापस लौट गए। एसबीआई के मैनेजर गुलाब शर्मा ने बताया कि मंगलवार का बचा हुआ पांच लाख कैश दोपहर से पहले बांट दिया गया था और कैश खत्म होने पर दोबारा छह लाख का कैश आया था, जिसे करीब चार बजे तक ग्राहकों में बांट दिया गया। सभी को 6-6 हजार रुपये दिए गए। कैश खत्म होने पर कुछ ग्राहकों को कैश नहीं मिल पाया है, जिन्हें बिना कैश के ही वापस जाना पड़ा। इसके अलावा पीएनबी, ओबीसी आदि बैंकों पर भी ग्राहकों की भीड़ रही और दो से छह हजार रुपये तक ग्राहकों को दिए।      
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed