{"_id":"687e9765e7a8b1cf2f05dd5b","slug":"as-soon-as-we-reached-shiv-chowk-we-laid-our-daughter-on-the-bonnet-of-the-car-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-150517-2025-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: शिव चौक पहुंचते ही बिटिया को कार के बोनट पर लिटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: शिव चौक पहुंचते ही बिटिया को कार के बोनट पर लिटाया
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। हरिद्वार से गंगाजल लेकर आए बुढ़ाना के दुकानदार राजन शर्मा ने छह माह की बिटिया को कार के बोनट पर लिटा दिया। इस दौरान वीडियो बनाई गई। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुई तो लोगों ने मासूम को बोनट पर लिटाकर यात्रा करने पर नाराजगी जताई।
बुढ़ाना के बड़ा बाजार में दुकान चलाने वाले राजन शर्मा, अपनी पत्नी रुबी शर्मा, बेटी रिया शर्मा, बेटे कृष्णा और छह माह की बेटी जिया के साथ हरिद्वार से कार में सवार होकर गंगाजल लेकर आए हैं। सोमवार को वह शिव चौक पर पहुंचे तो छह माह की बेटी को कार के बोनट पर लिटा दिया और काफी दूर तक इसी तरह सफर किया।
दुकानदार ने बताया कि करीब 10 साल बाद उनके घर में बेटी का जन्म हुआ है। वह बेहद खुश थे, इसी वजह से बिटिया को बोनट पर लिटाकर कुछ दूर तक कांवड़ लेकर आए। उधर, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुई तो लोगों ने नाराजगी जताई।