फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Arrangement of medical college in the circle of questions

सवालों के घेरे में मेडिकल कॉलेज की व्यवस्था

Mon, 26 Apr 2021 12:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Apr 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
Arrangement of medical college in the circle of questions
सवालों के घेरे में मेडिकल कॉलेज की व्यवस्था
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। बेगराजपुर स्थित मुुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में कोरोना संक्रमित मरीजों के उपचार और भोजन को लेकर वहां की व्यवस्था सवालों के घेरे में है। कई मरीज और उनके परिजन वीडियो वायरल कर यहां के हालात और व्यवस्था की कलई भी खोल चुके हैं। डीएम तक इस पर नाराजगी जता चुकी है। शनिवार को केंद्रीय राज्यमंत्री डॉक्टर संजीव बालियान ने भी यहां का दौरा कर व्यवस्था को उचित नहीं बताया। यहां उन्हें तीमारदारों ने अनेक समस्याएं बनाई। सबसे बड़ी बात तो मरीज की मौत के बाद भी परिजनों को शव समय पर नहीं मिल पाता, जिस पर डॉ बालियान ने अब यहां तीन एंबुलेंस शवों को तुरंत परिजनों के सौंपने के लिए लगवाई हैं।

मेडिकल कॉलेज को प्रशासन ने बीते एक साल से कोविड सेंटर बना रखा है। यहां पर एल-2 और एल-3 के कोविड वार्ड है। पहले भी कई मरीज यहां की वीडियो वायरल कर यहां का हाल बता कर प्रबंधन का आइना दिखा चुके हैं। शुक्रवार को गर्भवती महिला की मौत के बाद उसके परिजनों ने वीडियो वायरल कर यहां की लचर व्यवस्था को फिर से जनता तक पहुंचाया है। लगातार शिकायत मिलने पर चार दिन पहले सीएमओ डॉक् एमएस फौजदार ने पीपीई किट पहन कर कोविड वार्ड में जाकर मरीजों का हाल जाना था। मरीजों ने समय पर खाना और दवाई नहीं मिलने की शिकायत की। सफाई भी वहां नहीं मिली थी। इस पर प्रशासन की ओर से मेडिकल कॉलेज में हेल्प डेस्क की स्थापना कराई गई थी, ताकि तीमारदार अपने मरीजों का हाल जान सके तथा सीसीटीवी कैमरों के जरिये उन से बातचीत भी कर सकें। मगर हेल्प डेस्क कारगर नहीं हो सकी। शनिवार को जब केंद्रीय राज्यमंत्री डा.ॅ संजीव बालियान मेडिकल कॉलेज में पहुंचे, तो हेल्प डेस्क क्रियाशील नहीं मिली। डॉ. बालियान ने बताया कि मेडिकल कॉलेज की सारी व्यवस्था दुरुस्त की जाएगी, वो लगातार यहां का निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed