फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   AQI 400: Fog in the morning, smog in the evening...breathing crisis

Muzaffarnagar News: एमडीए को मिला 100 करोड़ रुपये निवेश जुटाने का लक्ष्य

Sat, 13 Dec 2025 02:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Dec 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
AQI 400: Fog in the morning, smog in the evening...breathing crisis
मुजफ्फरनगर। लखनऊ में आयोजित होने वाली ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी 5.0 के लिए विभागों के माध्यम से निवेश प्रस्ताव मांगे जा रहे हैं। इसके तहत एमडीए को 100 करोड़ के निवेश प्रस्ताव जुटाने का लक्ष्य मिला है।
विज्ञापन

जनपद में आवासीय और व्यवसायिक क्षेत्र का विकास हो रहा है। बाईपास सहित मेरठ और जानसठ रोड पर नई आवासीय कॉलोनियां बस रही हैं। आवासीय और वाणिज्यिक क्षेत्रों के निर्माण के साथ ही रोजगार सृजन भी हो रहा है। लखनऊ में आयोजित होने वाली पांचवी ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के लिए ऐसे विकासकर्ताओं से निवेश के प्रस्ताव मांगे गए हैं। सहायक उपायुक्त उद्योग आशीष कुमार ने बताया कि लक्ष्य के सापेक्ष अधिक से निवेश प्रस्ताव प्राप्त किये जा रहे हैं। अभी तक 1600 करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हो चुके हैं।
विज्ञापन

बताया कि एमडीए को 100 करोड़ के निवेश प्रस्ताव जुटाने का लक्ष्य सौंपा गया है। एमडीए सचिव कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि अनुमन्य छूट का लाभ लेने के लिए यदि कोई विकासकर्ता निवेश प्रस्ताव देता है तो उसे शासन को प्रेषित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed