फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Appeal against property attachment can be filed in DM court

पक्ष रखने को मिलेगा तीन माह का समय

Sun, 27 Sep 2020 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Appeal against property attachment can be filed in DM court
संपत्ति कुर्की के खिलाफ डीएम कोर्ट में की जा सकेगी अपील
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शिक्षा माफिया इमलाख खान करीब 25 करोड़ कीमत की संपत्ति कुर्की के खिलाफ अपना पक्ष रखने के लिए डीएम कोर्ट में अपील कर सकता है। इसके लिए उसे तीन माह का समय मिलेगा, लेकिन वहां से उसे राहत मिलने की कोई उम्मीद फिलहाल नजर नहीं आती।
शहर कोतवाली प्रभारी ने बताया कि रविवार को इमलाख खान की जो संपत्ति कुर्क की गई है, उसकी कुल कीमत 25 करोड़ से भी अधिक है। इसमें कुल 118 बीघा जमीन शामिल है। आरोपी इमलाख द्वारा छपार क्षेत्र के गांव भमावड़ी में करीब 51 बीघा जमीन पर बाबा मेडिकल कॉलेज व बाबा चैरिटेबल हॉस्पिटल का निर्माण कराया जा रहा था। इस कैंपस में कई बहुमंजिला इमारतें निर्माणाधीन हैं, जिनमें से कुछ की दो मंजिलें पूरी तरह से तैयार हो चुकीं हैं। केवल इस संपत्ति की कीमत ही 20 करोड़ रुपये से अधिक आंकी जा रही है। इसके अलावा, गांव सरवट में स्थित 702 वर्ग मीटर का जो प्लॉट कुर्क किया गया है, उसकी कीमत भी शहरी आबादी क्षेत्र में होने के चलते करीब दो करोड़ रुपये है।
विज्ञापन

संपत्ति कुर्की का विरोध करने पर लिया हिरासत में
मुजफ्फरनगर। छपार क्षेत्र के गांव भमावड़ी में स्थित बाबा मेडिकल कॉलेज व बाबा चेरिटेबल हॉस्पिटल को कुर्क करने के लिए जब पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची, तो इमलाख खान भी वहीं मौजूद था। पुलिस टीम ने जब संपत्ति कुर्की की कार्रवाई शुरू की तो आरोपी ने हंगामा शुरू कर दिया। इस पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर जीप में बैठा दिया। हालांकि कुर्की कार्रवाई पूरी होने के बाद आरोपी को चेतावनी देकर छोड़ भी दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्रवाई का स्वागत किया
मुजफ्फरनगर। क्रांति शिवसेना ने शिक्षा माफिया इमलाख पर हुई कार्रवाई का स्वागत किया। पुलिस ने इमलाख को गिरफ्तार करने के साथ ही उसकी करोड़ों की संपत्ति जब्त की है। क्रांति शिवसेना ने डीएम सेल्वा कुमारी जे को ज्ञापन देकर प्रशासन के कार्य की सराहना की। जिला अध्यक्ष मुकेश त्यागी ने कहा कि इमलाख की संपत्ति का ब्योरा प्रशासन को संगठन ने काफी पहले दिया था। इस अवसर पर मनोज सैनी, डॉ योगेंद्र शर्मा, शरद कपूर, देवेंद्र चौहान, अनुज चौधरी, राजेश शर्मा, लोकेश सैनी, वैभव यादव, अवनीश चौहान, प्रवीण शर्मा, आशीष मिश्रा, बंटी चौधरी, रविंद्र कलसनिया, भुवन मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed