फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Angry in the panchayat over the inaction of the police

पुलिस की निष्क्रियता पर पंचायत में जताया रोष

Fri, 19 Mar 2021 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Mar 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Angry in the panchayat over the inaction of the police
बुढ़ाना के बड़कता गांव की चौपाल में आयोजित ग्रामीणों की पंचायत। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
पुलिस की निष्क्रियता पर पंचायत में जताया रोष
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना। बड़कता गांव में पंचायत घर में आयोजित पंचायत में पूर्व प्रधान को डाक द्वारा जान से मारने की धमकी भरा खत मिलने तथा देर रात मकान के पास धमाका होने का मुद्दा छाया रहा। पंचायत में बुढ़ाना पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई न पर रोष जताया गया और सर्वसम्मति से उच्चाधिकारियों से मिलने का निर्णय लिया गया।
बड़कता गांव के पूर्व प्रधान विजय कुमार को डाक से धमकी भरा खत मिला था। खत में धमकी दी गई है कि यदि तुम चुनाव लड़े तो जान से मार दिए जाओगे। पूर्व प्रधान ने घटना की तहरीर पुलिस को दी थी। पूर्व प्रधान का कहना है कि बृहस्पतिवार की रात उनके घर के पास धमाका भी हुआ, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। आरोप है पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसी मुद्दे को लेकर शुक्रवार को गांव के पंचायत घर में सर्व समाज की पंचायत का आयोजन हुआ जिसमें गांव के अलावा आस-पास के गांवों के कई जिम्मेदार लोगों ने भाग लिया।
विज्ञापन

पूर्व ब्लाक प्रमुख अजीत सिंह उर्फ बबलू ने कहा कि हम लोग जनप्रतिनिधि हैं। अगर किसी भी जनप्रतिनिधि की तरफ कोई आंख उठाएगा तो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। धनप्रकाश त्यागी ने कहा कि यदि बुढ़ाना पुलिस इन दोनों मामलों में बड़कता के पूर्व प्रधान की मदद नहीं करेगी तो वे सीओ से मिलेंगे। चौगामा क्षेत्र के रवा राजपूत बिरादरी के चौधरी ने कहा कि पूर्व प्रधान के साथ अन्याय किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा। पंचायत में वक्ताओं ने बुढ़ाना पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई न पर रोष जताया। पंचायत में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि यदि पीड़ित व आरोपी पक्ष के बीच फैसला नहीं हुआ तो वे उच्चाधिकारियों से मिलेंगे। पंचायत की अध्यक्षता मांगेराम और संचालन बिटावदा गांव के पूर्व प्रधान सत्यपाल सहरावत ने किया। इस मौके पर मास्टर रविदत्त, समय सिंह, चंद्रशेखर राजपूत, धर्मपाल सिंह और सकुल सहरावत सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed