फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Amar Ujala Abhiyan Health: Senior citizens finds life in corona vaccine, felt energy and more confidence

अमर उजाला अभियान स्वास्थ्य: बुजुर्ग बोले, कोरोना के टीके में जान है, शरीर में महसूस हुई स्फूर्ति और बढ़ा आत्मविश्वास

Sun, 03 Apr 2022 11:34 AM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 03 Apr 2022 11:34 AM IST
सार

मुजफ्फरनगर में कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण चल रहा है। दोनों डोज लगवा चुके बुजुर्गों का कहना है कि इस टीके में जान है। जब से टीका लगवाया है, उनका आत्मविश्वास बढ़ गया है। शरीर में स्फूर्ति महसूस हो रही है। 

विज्ञापन
Amar Ujala Abhiyan Health: Senior citizens finds life in corona vaccine, felt energy and more confidence
टीकाककरण कराते बुज़ुर्ग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर में कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण चल रहा है। दोनों डोज लगवा चुके बुजुर्गों का कहना है कि इस टीके में जान है। जब से टीका लगवाया है, उनका आत्मविश्वास बढ़ गया है। शरीर में स्फूर्ति महसूस हो रही है। 
विज्ञापन


खतौली निवासी चमन लाल सेठी (76)का कहना है कि वह दोनों डोज लगवा चुके हैं। बहुत अच्छा महसूस कर रहे हैं, पहले से ज्यादा अपना काम करते हैं। आत्मबल भी बढ़ा है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सीनियर टेनिस मुकाबले में करण ने मनदीप को हराया
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, मास्टर सत्येंद्र आर्य (77) का कहना है कि टीकाकरण के बाद बहुत अच्छा महसूस कर रहे हैं। मन में उत्साह बढ़ गया है। मौसमी बीमारियों से भी उनका बचाव हो गया है।

डोज लगने के बाद हिम्मत बढ़ी है।
हाजी महबूब अंसारी (60) का कहना है कि उन्होंने कोरोना से बचाव की दोनों डोज लगवाई है। किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं है।

बीमारी से मिला छुटकारा 
वहीं, रतनपुरी निवासी बुजुर्ग महिला राजबाला वर्मा का कहना है कि टीकाकरण के बाद वह अपने खुद को मजबूत महसूस करती हैं। टीकाकरण के बाद से उन्हें सांस उखड़ने की समस्या जरूर कम हुई है। 


यह भी पढ़ें: महिला सुरक्षा को चला अभियान, लापरवाह महिला थाना एसओ लाइन हाजिर

30 प्रतिशत तक पहुंचा बच्चों का टीकाकरण
जिला  प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. शरण सिंह ने बताया कि 12 से 14 साल के बच्चों का टीकाकरण 30 प्रतिशत पर पहुंच गया है। शनिवार को 3957 बच्चों का टीकाकरण किया गया।

अनुष्का बोली, टीचर ने बताया कोई खतरा नहीं
जिला चिकित्सालय के आयुष भवन में टीकाकरण कराने पहुंची अनुष्का ने कहा कि अभिभावकों और शिक्षकों ने जागरूक किया। उन्हें बताया गया कि इस टीके से कोई नुकसान नहीं, बल्कि यह इम्यूनिटी को बढ़ाने का कार्य करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed