{"_id":"62489a7d3df5cd5545349937","slug":"reckless-women-police-station-so-line-spot-muzaffarnagar-news-mrt58292370","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला सुरक्षा को चला अभियान, लापरवाह महिला थाना एसओ लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला सुरक्षा को चला अभियान, लापरवाह महिला थाना एसओ लाइन हाजिर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। महिला सुरक्षा व सशक्तिकरण को लेकर जिलेभर में शनिवार सुबह अभियान चलाया गया। कालेजों व स्कूलों के आसपास व भीड़ वाले बाजारों में एंटी रोमियो व थाना पुलिसकर्मियों ने वर्दी व सादा कपड़ों में पैदल गश्त की। एसएसपी अभिषेक यादव ने नगर में पैदल भ्रमण किया। डयूटी से गायब मिली महिला थाना प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेसिंग कर महिला सुरक्षा व सशक्तिकरण को लेकर शनिवार से अभियान चलाने के आदेश दिए थे। एसएसपी ने शनिवार सुबह पूरे जिले में अभियान शुरू कराया। पुलिस की सक्रियता देखने एसएसपी सुबह के समय पैदल ही नगर में भ्रमण पर निकल पड़े। नगर में पुलिसकर्मी ड्यूटी पर मौजूद मिले। लेकिन महिला थाना प्रभारी संध्या वर्मा दिखाई नहीं दी। वह अपने घर पर मौजूद थी। यह पता चलने पर एसएसपी ने उन्हें लाइन हाजिर कर दिया। सुबह सात बजे से दस बजे तक अभियान चलाया गया। इस दौरान सीओ सिटी कुलदीप सिंह, सीओ नई मंडी हिमांशु गौरव, एलआइयू प्रभारी आकाशदीप सक्सेना ने भी टीम के साथ नगर में भ्रमण किया। पुलिस ने कालेजों में जाकर छात्राओं को महिला हेल्प लाइन व अन्य हेल्प लाइन के बारे में जानकारी दी गई। कालेजों के आसपास घूमने वाले युवकों को चेतावनी दी गई। उनकी तलाशी भी ली।
दारोगा लाइन हाजिर
विवेचना में लापरवाही बरतने पर एसएसपी ने थाना सिविल लाइन की कच्ची सड़क पुलिस चौकी प्रभारी मोहित कुमार को लाइन हाजिर कर ललित कसाना को प्रभारी बना दिया।