फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Along with fever, cold and cough increased, cough increased the problem.

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - बुखार के साथ बढ़ा नजला-जुकाम, खांसी ने बढ़ाई परेशानी

Mon, 25 Sep 2023 01:35 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Sep 2023 01:35 AM IST
विज्ञापन
Along with fever, cold and cough increased, cough increased the problem.
- 546 बुखार और अन्य बीमारी, 355 गैस्ट्रो और 209 त्वचा की समस्या लेकर पहुंचे
विज्ञापन

फोटो समेत
संवाद न्यूज एजेंसी

मुजफ्फरनगर। जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में मरीजों का तांता लग गया। 1700 से अधिक मरीजों ने पहुंचकर परामर्श लिया। इनमें अधिकांश मरीज बुखार, नजला-जुकाम समेत अन्य बीमारियों के पहुंचे। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी की जांच कर उन्हें दवा भी वितरित की।

जिले के 43 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेला लगाया गया। रविवार को भी आरोग्य मेले में 1770 मरीजों ने अपना उपचार कराया। इनमें 746 पुरुष, 606 महिलाएं और 418 बच्चों ने परामर्श लिया। इनमें सबसे ज्यादा मरीज 546 बुखार और अन्य बीमारी, 355 गैस्ट्रो और 209 त्वचा की समस्या लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने बताया कि लोगों को मौसम बदलने की वजह से वायरल बुखार हो रहा हैं। खांसी, नजला और जुकाम लोगों को परेशान कर रहा हैं। आरोग्य मेले में बुखार, सांस, मधुमेह, त्वचा, गैस्ट्रो, पेट दर्द, सिर सर्द, बदन दर्द, चर्म रोग, सर्दी खांसी, ब्लड प्रेशर आदि बीमारी से ग्रस्त मरीज पहुंचे।
विज्ञापन


मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. महावीर सिंह फौजदार ने बताया कि हर रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेला लगाया जाता है। जिसमें गांव देहात से आने वाले मरीजों को उपचार दिया जाता है। रविवार को 43 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर कुल 1770 मरीजों ने परामर्श लिया। सभी की जांच कर उन्हें दवाई वितरित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन




नजला-खांसी होने पर न बरतें लापरवाही

जिला चिकित्सालय पुरुष में तैनात वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. योगेंद्र त्रिखा ने कहा कि मौसम बदलने से लोगों को बीमारी अपने चपेट में ले रही हैं। नजला खांसी होने पर भी लोग लापरवाही न बरतें। तुरंत चिकित्सक की सलाह लेकर दवा जरूर लें। ताजे पानी का इस्तेमाल करें, ठंडा पानी पीने से बचें। ठंडी और खट्टी चीजें खाने से भी परहेज करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed