फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Allegations of molestation with girl students, commotion of family members

Muzaffarnagar News: छात्राओं के साथ छेड़छाड़ का आरोप, परिजनों का हंगामा

Tue, 08 Aug 2023 05:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Aug 2023 05:15 PM IST
विज्ञापन
Allegations of molestation with girl students, commotion of family members
प्रधानाचार्य ने स्कूल से काटे दोनों छात्राओं के नाम
विज्ञापन

पुलिस ने कॉलेज में सीसीटीवी कैमरों को खंगाला

संवाद न्यूज एजेंसी
चरथावल। कस्बे के एक इंटर कॉलेज में पढ़ने वाली दो छात्राओं ने सहपाठी छात्र पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। शिकायत करने पर परिजनों ने छात्राओं के नाम काटने पर कॉलेज और थाने में हंगामा किया। घटना की तहरीर पर पुलिस ने कॉलेज में सीसीटीवी कैमरों को खंगाला और मामले की जांच शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के गांव की दो छात्राएं कक्षा 11 में पढ़ती हैं। परिजनों का आरोप है तीन दिन पूर्व कक्षा के ही एक छात्र ने एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ की। आरोप है कि शिकायत पर पीड़िताओं के नाम ही स्कूल से काट दिए गए। मंगलवार को छात्राओं ने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर हंगामा किया। थाना प्रभारी आईपीएस अभिजीत कुमार ने मामले की जांच कराई। विद्यालय में जांच के लिए दरोगा को भेजा। उन्होंने सीसीटीवी फुटेज की जांच की। एसओ ने कहा कि मामला छेड़छाड़ का नहीं, बल्कि छात्रा के स्कूल बैग में पत्र रखने का है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन


छात्र की पिटाई के बाद बिगड़ा मामला
छात्राओं की शिकायत के बाद प्रधानाचार्य ने दोनों पक्षों को स्कूल बुलाया और मामले की जांच शुरू की थी। इस दौरान स्कूल के बाहर छात्र की बेरहमी से पिटाई की गई। छात्र ने प्रधानाचार्य को मामले की जानकारी दी और आरोपियों के खिलाफ तहरीर दे दी। इसके बाद दूसरे पक्ष ने भी तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनुशासनहीनता में काटे गए नाम
विद्यालय के प्रधानाचार्य ने बताया कि अनुशासनहीनता में छात्राओं के नाम काटे है। दोनों पक्षों को ऑफिस में बुलाकर समझा दिया गया था। इसके बाद शनिवार को विद्यालय के बाहर छात्र को बेरहमी से दो बार पीटा गया। सोमवार को छात्र के परिजनों ने उन्हें अवगत कराया। जबकि मामला छेड़छाड़ का नहीं, बल्कि दोनों पक्ष की बराबर गलती है। छात्र को दंडित किया जा चुका है। सीसीटीवी फुटेज साक्ष्य के रूप में सुरक्षित है। मंगलवार को पुलिस ने भी जांच की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed