{"_id":"58ee7b4a4f1c1b9c36cf7ece","slug":"alcohol-contracts-continue-in-protest","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं का दूसरे दिन भी हंगामा, शराब की दुकान के विरोध में बुड्ढ़ाखेड़ा में आक्रोश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं का दूसरे दिन भी हंगामा, शराब की दुकान के विरोध में बुड्ढ़ाखेड़ा में आक्रोश
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Thu, 13 Apr 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
शराब का विरोध
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरथावल में शराब की दुकान बंद कराने को लेकर बुड्ढ़ाखेड़ा गांव में दूसरे दिन भी महिलाओं ने धरना देकर हंगामा किया। थाना प्रभारी ने मौके पर पहुंचकर महिलाओं को समझाया, लेकिन महिलाओं ने दुकान स्थायी रूप से बंद होने तक शाम को रोजाना धरना देने का एलान किया। उधर, शराब बंदी को लेकर चरथावल के लोगों का दूसरे दिन भी धरना जारी रहा।
सहारनपुर जनपद की सीमा से सटे चरथावल क्षेत्र का गांव बुड्ढ़ाखेड़ा में आबादी के बीच शराब की दुकान को लेकर महिलाओं में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को गांव की दुकान पर महिलाओं द्वारा किए गए प्रदर्शन से गुस्साए पति ने पत्नी पर हमला कर घायल कर दिया। पति ने पत्नी से धरने में शामिल होने की सजा दी।
इस पर महिलाओं का गुस्सा बढ़ गया। बुधवार को भी दर्जनों महिलाओं ने दुकान पर पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया। जिस कारण से सेल्समैन दुकान बंद कर वापस चले गए। महिलाओं ने दुकान पर धरना देकर बैठ गई। सूचना पर डायल 100 पुलिस और थाना प्रभारी संजीव शर्मा मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
महिलाओं की पुलिस से नोकझोंक हुई। पुलिस ने बताया कि इस संबंध में उनकी मांग का आला अफसरों से अवगत करा दिया है, लेकिन महिलाएं अपनी मांग पर अड़ी रही। पुलिस के समझाने के बाद महिलाएं घंटों बाद घरों को लौट गई, लेकिन शाम को रोजाना शराब की दुकान पर धरना देने का एलान किया, ताकि वहां शराब की बिक्री न हो।
सीता, शिमला, सुनीता, रीना, कुसुम आदि मौजूद रहीं। दूसरी ओर कस्बे में रोहाना तिराहे पर चल शराब बंदी को लेकर चल रहा धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। मौके पर किसी अधिकारी के नहीं पहुंचने पर धरनारत लोगों में गुस्सा है। इस दौरान अंकित, दर्पण कंसल, तोषण आर्य, संजय रावत, सुनील त्यागी मौजूद रहे।