फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   After domestic trouble, a woman from Najibabad jumped into the Ganga barrage

Muzaffarnagar News: गृह क्लेश के बाद नजीबाबाद की महिला गंगा बैराज में कूदी

Wed, 20 Aug 2025 01:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Aug 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
After domestic trouble, a woman from Najibabad jumped into the Ganga barrage
मीरापुर। रामराज थाना क्षेत्र के गंगा बैराज में मंगलवार को घरेलू विवाद के चलते नजीबाबाद निवासी एक महिला ने छलांग लगा दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय व पीएसी के गोताखोरों की मदद से महिला की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जनपद बिजनौर के नजीबाबाद की वेद विहार कालोनी निवासी 28 वर्षीया मनीषा का मंगलवार को किसी बात को लेकर परिवार में विवाद हो गया था। जिसके बाद गुस्साई महिला गंगा बैराज में कूदकर आत्महत्या करने की बात कहकर घर से निकल गई थी। घर से निकली महिला गंगा बैराज पर पहुंची और गेट नम्बर 17 के सामने गंगा में कूद गई। महिला की तलाश करते हुए पर उसके परिजन भी पहुंच गए। गेट नम्बर 17 के सामने महिला की चप्पल मिली। उन्होंने सीसीटीवी फुटेज में मनीषा के गंगा में कूदने की वीडियो देखकर रामराज पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना पर मौके पर पहुंची रामराज पुलिस टीम ने स्थानीय गोताखोरों व पीएसी के गोताखोरों की मदद से गंगा में महिला की तलाश शुरू कराई। थानाा रामराज पुुलिस का कहना है कि महिला का कोई सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed