फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Accused absconding in Gangster Act case injured in encounter

Muzaffarnagar News: गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में फरार आरोपी मुठभेड़ में घायल

Tue, 16 Jul 2024 04:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jul 2024 04:42 AM IST
विज्ञापन
Accused absconding in Gangster Act case injured in encounter
खतौली। फलावदा रोड लिंक मार्ग पर पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। आरोपी बदमाश गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में फरार चल रहा था। बदमाश के पास से बिना नंबर की बाइक और तमंचा बरामद हुआ।
विज्ञापन

सोमवार को पुलिस फलावदा लिंक रोड पर रजबहे के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान फलावदा की ओर से एक व्यक्ति बाइक पर आता दिखाई दिया, जिसे पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो वह उसने बाइक की स्पीड बढ़ा दी। कुछ दूर बाद बाइक फिसल कर गिर गई। पुलिस ने उसकी घेराबंदी की तो बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया।
विज्ञापन


पूछताछ में घायल बदमाश ने अपना नाम निजामुददीन निवासी राधना इनायतपुर थाना किठौर जनपद मेरठ बताया। पुलिस ने उसके कब्जे से बिना नंबर की बाइक, तमंचा, एक खोखा कारतूस एवं एक जिंदा कारतूस बरामद किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसका चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ राम आशीष यादव ने बताया कि घायल बदमाश के खिलाफ विभिन्न थानों में 9 मुकदमे दर्ज हैं। जिसका चालान कर कोर्ट में पेश किया गया। वह गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में फरार चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed