फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Accusation of selling tickets

बसपाइयों ने लगाया टिकट बेचने का आरोप, नसीमुद्दीन ने भाषण छोड़ा    

Tue, 28 Mar 2017 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Tue, 28 Mar 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
Accusation of selling tickets
मायावती - फोटो : SELF
बसपा की मंडलीय समीक्षा बैठक में नसीमुद्दीन सिद्दीकी का भाषण शुरू होते ही हंगामा खड़ा हो गया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने नेताओं पर टिकट बेचने और पार्टी को नुकसान पहुंचाने के आरोप लगाए। कार्यकर्ताओं ने नसीमुद्दीन सिद्दीकी को ही कठघरे में खड़ा किया। भारी हंगामे के बीच नेताओं के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी हुई। नेताओं पर खुलकर दलाली करने के आरोप लगाए।             
विज्ञापन


बसपा की मंडलीय समीक्षा बैठक सोमवार को शाम पौने चार बजे जानसठ रोड स्थित पारस बैंक्वट हाल में शुरू हुई। बैठक में सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर के प्रत्याशी और कार्यकर्ता शामिल रहे। इनमें मुख्य रूप से पूर्व सांसद कादिर राना, पूर्व विधायक अनिल कुमार, पूर्व सांसद अमीर आलम खां, पूर्व विधायक जगपाल, रविंद्र मोल्हू, नवाजिश आलम, प्रदीप सैनी, जिलाध्यक्ष कमल गौतम, कोआर्डिनेटर यशवीर गौतम, नरेश गौतम, अतर सिंह राव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


समीक्षा बैठक में जैसे ही राष्ट्रीय महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने अपने भाषण में कहा कि हमें तन-मन-धन से मिशन को आगे बढ़ाना है। इस पर कार्यकर्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया और उन्हीं पर टिकट बेचने के आरोप लगा दिए। कोआर्डिनेटरों पर खुलकर आरोप लगाए। हंगामा इतना ज्यादा हुआ कि नसीमुद्दीन को भाषण बीच में रोककर अलग कमरे में जाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारी हंगामे में हाथापाई तक की नौबत आ गई। बसपा के समर्पित कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी शुरू कर दी। कांशीराम तेरी नेक कमाई, इन दलालों ने गंवाई। स्थिति विस्फोटक होते देख 45 मिनट में ही मंडलीय समीक्षा को निपटा कर नसीमुद्दीन को खिसकना पड़ा। इस संबंध में जब जिलाध्यक्ष कमल गौतम से हंगामे का कारण पूछा तो उन्होंने कहा कि किसी तरह की हाथापाई नहीं हुई, समीक्षा बैठक थी कोई बड़ी बात नहीं हुई है।             
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed