फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   A youth from a different community has been accused of kidnapping a girl.

Muzaffarnagar News: गैर समुदाय के युवक पर युवती को भगा ले जाने का आरोप

Fri, 31 Oct 2025 01:37 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Oct 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
A youth from a different community has been accused of kidnapping a girl.
मुजफ्फरनगर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र से युवती को गैर समुदाय का युवक बहला फुसला कर ले गया। परिजनों को बृहस्पतिवार को बेटी का रिश्ता पक्का करने के लिए जाना था। बेटी जेवर-नकदी लेकर गई है। स्वामी यशवीर महाराज ने युवती को जल्द बरामद न करने पर आंदोलन की चेतावनी दी ।
विज्ञापन


एक गांव निवासी परिवार ने अपने बेटी (25) को रिश्ता तय किया था। बृहस्पतिवार को उन्हें बेटी का रिश्ता पक्का करने के लिए जाना था। परिवार बुधवार को सोने के बाद बृहस्पतिवार सुबह सोकर उठा तो बेटी घर पर नहीं मिली। बेटी को तलाशा लेकिन उसका पता नहीं चला। परिजनों ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बेटी जेवर व नगदी लेकर बिना बताए गई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच की ।
विज्ञापन

थाना पुलिस का कहना है कि परिजनों ने दो मोबाइल नंबर बताए हैं, जिनके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। पता चला है कि हरिद्वार निवासी गैर समुदाय का युवक युवती को लेकर गया है। सुबह पांच बजे युवती का घर से जाना बताया जा रहा है। उस समय गांव के स्टेशन पर मेरठ जाने वाली दो ट्रेन आती हैं। संभवत: इसी ट्रेन से युवती को ले जाया गया है। पुलिस को दिए गए नंबर फिलहाल बंद आ रहे हैं। उधर, पीड़ित परिवार ने बघरा जाकर बघरा योग आश्रम के संचालक स्वामी यशवीर महाराज को जानकारी दी। बताया कि बेटी की शादी 23 नवंबर को होनी तय था। महाराज ने कहा कि युवती को पुलिस जल्द बरामद करे। अन्यथा वह निर्णायक आंदोलन चलाएंगे। एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत ने बताया कि मुकदमा दर्ज पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed