{"_id":"5f70de7a8ebc3e9ba007c3c8","slug":"a-young-man-was-killed-by-using-sharp-weapons-muzaffarnagar-news-mrt5034148116","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की धारदार हथियारों से गोदकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक की धारदार हथियारों से गोदकर हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवक की धारदार हथियारों से गोदकर हत्या
मुजफ्फरनगर/सिखेड़ा। गांव धंधेड़ा में खेत पर गए युवक की धारदार हथियारों से हमला कर हत्या कर दी गई। परिजनों ने किसी तरह की रंजिश से इंकार किया है। हत्या की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है।
सिखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव धंधेड़ा निवासी दानिश (25) पुत्र जिलेदीन रविवार को करीब दो बजे घर से खेत पर जाने के लिए निकला था। शाम तक भी वह घर नहीं लौटा, तो परिजन ग्रामीणों के साथ उसे देखने खेतों पर पहुंचे। इस दौरान वह एक खेत में लहूलुहान हालत में पड़ा मिला, जिसके सिर, सीने व धड़ पर धारदार हथियारों के वार थे। परिजन तत्काल घायल युवक को अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। युवक की हत्या की जानकारी मिलने पर सीओ नई मंडी धनंजय सिंह कुशवाहा व एसओ सिखेड़ा रामबीर सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया। पूछताछ में परिजनों ने किसी से रंजिश होने की बात से इंकार किया है।
इन्होंने कहा .........
सीओ मंडी धनंजय सिंह कुशवाहा का कहना है कि युवक दोपहर करीब दो बजे घर से खेत पर जाने के लिए निकला था, जो देर शाम लहूलुहान हालत में मिला। अस्पताल ले जाए जाते समय उसकी मौत हो गई। तहरीर आने के बाद मामले की जांच कर जल्द खुलासा किया जाएगा।