Muzaffarnagar: वोट डालकर लौटी बुजुर्ग महिला की मौत, मतदान केंद्र के बाहर पुलिस ने फटकारीं लाठियां
Muzaffarnagar News : मुजफ्फरनगर में मतदान करने के बाद लौटी बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। उधर, मतदान केंद्र के बाहर पुलिस ने लाठियां फटकारीं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरनगर जनपद के शाहपुर में कस्बे के गांव काकड़ा निवासी 95 वर्षीय महिला की मतदान करने के बाद मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक, मृतका मतदान के लिए काफी उत्साहित थी।
गांव काकड़ा में बने मतदान केंद्र पर शुक्रवार दोपहर को बुजुर्ग महिला रामभतेरी दोपहर के समय मतदान करने के लिए पहुंची थी। वोट डालने के बाद जैसे ही रामभतेरी घर पर पहुंचीं तो थोड़ी देर बाद ही उनकी मौत हो गई।
मतदान केंद्र के बाहर पुलिस ने फटकारी लाठियां
खतौली में कंपोजिट विद्यालय सठेडी रोड पर पहुंचे कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं ने मतदान केंद्र के बाहर शोर मचाते हुए फर्जी मतदान का आरोप लगाया। इस दौरान वहां पहुंचे सीओ यतेंद्र नागर ने शोर मचा रहे युवकों समेत आसपास खड़े लोगों को लाठियां फटकार कर भगाया। मतदाताओं को छोड़ कर अन्य किसी को भी मतदान केंद्र आसपास नहीं आने दिया गया।
यह भी पढ़ें: Election 2024: त्रिकोणीय मुकाबले में फंसी कैराना लोकसभा सीट, गणित लगा रहे प्रत्याशी, चुप्पी साधे हैं मतदाता
प्राइमरी विद्यालय पक्का बाग के मतदान केंद्र पर बूथ संख्या 268 में कुछ समय के लिए ईवीएम में गड़बड़ी आ गई। जिससे कुछ देर के लिए मतदान प्रभावित हुआ। एसडीएम अपूर्वा यादव ने बताया कि इस बूथ पर करीब 15 से 20 मिनट तक मतदान प्रभावित हुआ। ईवीएम की तकनीकी खराबी को दूर कर मतदान शुरू कराया गया।
यह भी पढ़ें: PHOTOS: पश्चिमी यूपी के वोटरों में भारी उत्साह, सुबह से केंद्रों पर लगी कतार, हार्ट के ऑपरेशन से पहले डाला वोट