फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Election 2024: Kairana Lok Sabha seat has triangular contest, voters are silent

Election 2024: त्रिकोणीय मुकाबले में फंसी कैराना लोकसभा सीट, गणित लगा रहे प्रत्याशी, चुप्पी साधे हैं मतदाता

Fri, 19 Apr 2024 03:35 PM IST
Dimple Sirohi महबूब अली, संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
महबूब अली, संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 19 Apr 2024 03:35 PM IST
सार

कैराना लोकसभा सीट पर इस बार सपा से इकरा हसन चुनाव मैदान में हैं तो वहीं वहीं भाजपा के प्रत्याशी प्रदीप चौधरी से उनका कड़ा मुकाबला रहने वाला है। यहीं नहीं इस सीट पर बसपा ने श्रीपाल राणा के मुस्लिम और दलित वोट बैंक के जरिए खुद को मजबूत मान रहे हैं। ऐसे में इस सीट पर मुकाबला त्रिकोणीय और दिलचस्प हो चला है।

विज्ञापन
Election 2024: Kairana Lok Sabha seat has triangular contest, voters are silent
प्रदीप चौधरी, श्रीपाल राणा, इकरा हसन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कैराना लोकसभा सीट पर भाजपा के प्रदीप चौधरी, सपा की इकरा हसन, बसपा के श्रीपाल राणा के बीच त्रिकोणीय मुकाबले के आसार है। इस सीट पर मुकाबला कड़ा है। हालांकि, 6 निर्दलीय समेत इस सीट पर 14 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। अन्य प्रत्याशी भी प्रमुख दलों का खेल बिगाड़ सकते हैं। इस बार 17.22 लाख मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। प्रत्येक प्रत्याशी का अपना-अपना गणित है। हालांकि मतदाता चुप्पी साधे हुए हैं। आज 

विज्ञापन


भाजपा अपने कोर वोट के अलावा मुस्लिम, दलित और जाट वोटरों में सेंध लाकर खुद को मजबूत मानकर चल रही है तो सपा के पास मुस्लिम वोट बैंक है। इसके अलावा सपा कश्यप, जाट, गुर्जर और अन्य मतदाताओं के सहारे नैया पार लगाने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन


कैराना लोकसभा सीट पर अभी तक यह रहा वोट प्रतिशत
सुबह सात बजे से 9 बजे तक-  12.75%
सुबह 9 बजे से 11  बजे तक- 25.89 % 
सुबह 11 बजे से एक बजे तक- 37.9 प्रतिशत 
दोपहर एक बजे से 3:00 बजे तक 48.92 %  मतदान हुआ है।

कैराना लोकसभा सीट पर शुक्रवार सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ जो शाम छह बजे तक चलेगा। जिले में कड़ी सुरक्षा के बीच 893 मतदान केंद्रों पर और 1750 बूथों प वोट डाले जा रहे हैं। जिले के 17.22 लाख मतदाता 14 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


Election 2024: Kairana Lok Sabha seat has triangular contest, voters are silent
कैराना में मतदाता - फोटो : अमर उजाला
इसी तरह बसपा मुस्लिम-दलितों के अलावा ठाकुर और अन्य वोटरों के सहारे जीत की आस लगाए बैठी है। वोटों का ध्रूवीकरण करते हुए प्रत्याशी एक दूसरे की वोटों में सेंध लगा रहे हैं। हालांकि, यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा कि जीत का सेहरा किसके सिर पर बंधता है। चुनाव प्रचार बंद होने के बाद प्रत्याशियों ने सोशल मीडिया एकाउंट पर प्रचार तेज कर दिया है।

फैक्ट फाइल
इस बार मतदाताओं का ब्योरा

कुल मतदाता 1722432
महिला मतदाता 800518
पुरुष मतदाता 9 21820
अन्य : 871

Election 2024: Kairana Lok Sabha seat has triangular contest, voters are silent
पहले मतदान फिर काम - फोटो : अमर उजाला
कैराना लोकसभा सीट पर 2019 का चुनाव परिणाम..
पार्टी प्रत्याशी          वोट
बीजेपी प्रदीप चौधरी 566961
सपा तबस्सुम हसन 474801
कांग्रेस हरेंद्र मलिक 69355

कैराना लोकसभा में विस सीट
शामली, कैराना, थानाभवन, नकुड और गंगोह।

 2018 कैराना उपचुनाव परिणाम
तबस्सुम हसन
- 4 लाख 81 हजार 183- सपा- रालोद, कांग्रेस
मृंगाका सिंह - -4 लाख 36 हजार 564- भाजपा

Election 2024: Kairana Lok Sabha seat has triangular contest, voters are silent
पहली बार वोट करने जाती युवती - फोटो : अमर उजाला

यूथ, मजबूत कर सकता है किसी का भी बूथ
लोकतंत्र के महापर्व में आहुति देने के लिए लोग आज आगे आ रहे हैं। कैराना लोकसभा सीट की यदि बात की जाए तो यूथ, किसी भी बूथ को मजबूत करने की क्षमता रखता है। जिसका प्रमुख कारण यह है कि सीट पर 8.66 लाख मतदाता 18 से लेकर 39 उम्र के हैं। जिन्हें अपने पक्ष में करने के लिए भाजपा से लेकर सपा, बसपा और अन्य प्रत्याशियों ने भी पूरी जान जान लगाई हुई है। अब देखना यह हे कि युवाओं का रुक किसकी तरफ मुड़ता है।

हालांकि, बुजुर्ग मतदाताओं को भी अपनी तरफ करने में प्रत्याशी कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ रहे हैं। 40 से लेकर 49 उम्र के जिले में 8.52 लाख से अधिक मतदाता हैं, जो प्रत्याशियों के भविष्य का फैसला कर सकते हैं। इसके साथ ही 18 से लेकर 19 साल के मतदाता भी 24 हजार से अधिक है। इस सीट पर कुल 17.22 लाख मतदाता है, जो प्रत्याशियों के भविष्य का आज फैसला करेंगे।

उधर, युवा भी मतदान को लेकर उत्साहित नजर आ रहे हैं।  झिंझाना गांव के युवा ऋतिक गहलौत का कहना है कि वह पहला वोट डालने के लिए वह काफी उत्साहित थे। माता पिता के साथ बूथ पर वोट डालने के लिए गए। अन्य दोस्तों को भी मतदान के प्रति जागरूक कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed