{"_id":"60b294558ebc3e29c512c4ff","slug":"a-criminal-caught-in-a-police-encounter-muzaffarnagar-news-mrt54043944","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस मुठभेड़ में दबोचा इनामी बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस मुठभेड़ में दबोचा इनामी बदमाश
विज्ञापन
पुलिस मुठभेड़ में दबोचा इनामी बदमाश
मुजफ्फरनगर। रोहाना-छपार मार्ग पर हुई मुठभेड़ में पुलिस ने 25 हजार के इनामी को दबोच लिया। आरोपी के कब्जे से संदिग्ध बाइक के साथ ही तमंचा-कारतूस भी बरामद किए गए हैं।
शहर कोतवाली की रोहाना चौकी पुलिस शनिवार दोपहर रोहाना-छपार मार्ग पर वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान छपार की ओर से संदिग्ध बाइक पर आए दो युवकों को रोकने की कोशिश की, तो उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। चौकी प्रभारी एसआई ने इसकी जानकारी आला अफसरों को देते हुए बदमाशों की घेराबंदी शुरू कर दी। सूचना पर इंस्पेक्टर योगेश शर्मा भी टीम के साथ मौके पर जा पहुंचे और बदमाशों के खिलाफ जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि दूसरा पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।
घायल बदमाश सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के हाजीपुरा निवासी गुलबहार है। जिसके खिलाफ सिविल लाइंस थाने के साथ ही अन्य थानों में करीब 12 मुकदमे दर्ज हैं। इनमें हत्या के प्रयास के साथ ही चोरी व गैंगस्टर एक्ट भी शामिल हैं। सिविल लाइंस थाने से ही आरोपी गुलबहार पर 25 हजार का इनाम भी घोषित हो चुका है। बदमाश के फरार साथी की पहचान नहीं हो सकी है, जिसकी तलाश में क्षेत्र में कांबिंग अभियान चलाया जा रहा है। घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।