{"_id":"62bb1acb01644801fa1a4a91","slug":"a-child-was-fed-a-cigarette-filled-with-intoxicating-substances-in-muzaffarnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar: बच्चे को पिलाई नशीले पदार्थ से भरी सिगरेट, बिगड़ी मासूम की तबीयत, परिजनों ने लगाई गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar: बच्चे को पिलाई नशीले पदार्थ से भरी सिगरेट, बिगड़ी मासूम की तबीयत, परिजनों ने लगाई गुहार
Tue, 28 Jun 2022 08:47 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 28 Jun 2022 08:47 PM IST
सार
एक मासूम बच्चे को नशीले पदार्थ से भरी सिगरेट का सेवन करा दिया गया। इससे बच्चे की तबीयत बिगड़ गई। वहीं पीड़ित परिजनों ने कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
सिगरेट।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मुजफ्फरनगर में भोपा थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने थाने में तहरीर देकर बताया कि मंगलवार की सुबह उसका आठ वर्षीय पौत्र घर के पास खेल रहा था। आरोप है कि मोहल्ले के ही एक युवक ने उसे नशीले पदार्थ से भरी हुई सिगरेट का सेवन करा दिया। इससे उसका पौत्र बेहोश हो गया। आरोपी ने उसके साथ आपत्तिजनक हरकत भी की।
विज्ञापन
वहीं पौत्र की तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने उसका इलाज कराया। होश आने पर पीड़ित ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। उधर, घटना का वीडियो भी वायरल हो गया। पीड़ित के परिजनों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: NIA Action: एनआईए की कार्रवाई से देवबंद में हड़कंप, जनसेवा केंद्र संचालक से की पूछताछ, खुफिया विभाग को सौंपा मुस्तकीम
विज्ञापन
पीड़ित व्यक्ति ने पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाते हुए यह भी बताया कि उसके पास युवक द्वारा बेटे को नशे की सिगरेट पिलाने का वीडियो भी है। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रेम प्रकाश शर्मा का कहना है कि इस संबंध में प्रार्थना पत्र आया है। इस मामले की जांच की जा रही है, जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।