फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   NIA Team raid in Deoband and investigation to a operator of public service center

NIA Action: एनआईए की कार्रवाई से देवबंद में हड़कंप, जनसेवा केंद्र संचालक से की पूछताछ, खुफिया विभाग को सौंपा मुस्तकीम

Tue, 28 Jun 2022 08:38 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 28 Jun 2022 08:38 PM IST
सार

देवबंद एनआईए के निशाने पर है। अब एनआईए की टीम ने यहां से जनसेवा केंद्र संचालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। पूछताछ के बाद मुस्तकीम को खुफिया विभाग को सौंप दिया गया।

विज्ञापन
NIA Team raid in Deoband and investigation to a operator of public service center
एनआईए की टीम। - फोटो : amar ujala

विस्तार

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने देवबंद में एक सप्ताह के अंदर दूसरी बार कार्रवाई की है, जिससे हड़कंप मचा गया। मंगलवार को एनआईए ने पहचान पत्र संबंधी दस्तावेजों से छेड़छाड़ करने के मामले में एक जनसेवा केंद्र के संचालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की। बताया गया कि मध्य प्रदेश से गिरफ्तार संदिग्ध आतंकी से पूछताछ के बाद यहां कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन


मंगलवार को राष्ट्रीय जांच एजेंसी की टीम खानकाह पुलिस चौकी क्षेत्र के दारुल उलूम वक्फ इलाके में पहुंची। यहां टीम ने एक जनसेवा केंद्र संचालक को हिरासत में लिया, जिसे वह अपने साथ ले गई और किसी गुप्त स्थान पर उससे पूछताछ की। घंटों पूछताछ करने के बाद टीम केंद्र संचालक को खुफिया विभाग के हवाले कर गई। खुफिया विभाग के अधिकारी अभी इस बारे में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। 
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक, मध्य प्रदेश से पकड़े गए संदिग्ध आतंकी से पूछताछ के बाद एनआईए ने यहां कार्रवाई की और फर्जी आधार कार्ड व पासपोर्ट बनवाने के मामले में केंद्र संचालक को हिरासत में लिया था। साथ ही वहां से कंप्यूटर व अन्य सामान कब्जे में लिया गया है। जिसकी बारीकी से जांच की जा रही है। एनआईए द्वारा हिरासत में लिया गया व्यक्ति जनपद मुजफ्फरनगर के एक गांव का रहने वाला है, जो केंद्र के समीप ही किराए पर कमरा लेकर रह रहा था। बता दें कि 22 जून को भी एनआईए ने हाईवे स्थित मदरसा जकरिया में कार्रवाई करते हुए म्यांमार निवासी रोहिंग्या शरणार्थी छात्र को हिरासत में लिया था, जिसे टीम अपने साथ ले गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: लिसाड़ी गेट में मकान से पटाखों का जखीरा बरामद, तहखाने में मिला बारूद, धमाके से दहला था इलाका

विदेशी अधिनियम उल्लंघन के आरोप में उठाया
एसपी देहात सूरज राय ने बताया कि एनआईए की टीम ने देवबंद से मुस्तकीम नामक व्यक्ति को हिरासत में लिया है, जिससे विदेशी अधिनियम उल्लंघन के मामले में पूछताछ की गई है। इससे ज्यादा जानकारी एनआईए ही दे पाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed