फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   A case has been filed against 700 unknown people who blocked the road

Muzaffarnagar News: जाम लगाने वाले सात सौ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Sun, 20 Oct 2024 11:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2024 11:50 PM IST
विज्ञापन
A case has been filed against 700 unknown people who blocked the road
बुढ़ाना। सोशल मीडिया पर धार्मिक टिप्पणी से नाराज मुस्लिम समाज के लोगों ने नारेबाजी कर मुख्य मार्ग पर जाम लगाया था। आरोपी की दुकान पर पथराव किया था। जाम लगाने वाले सात सौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। जबकि दुकान पर पथराव करने पर 25 लोगों व धार्मिक टिप्पणी वाले एक युवक पर अलग अलग दो मुकदमे दर्ज किए गए हैं। एसएसपी अभिषेक सिंह ने नगर में पैदल मार्च कर गणमान्य लोगों की बैठक कर शांति बनाए रखने की अपील की।
विज्ञापन


कस्बा निवासी अखिल के सोशल मीडिया पर धार्मिक टिप्पणी करने से नाराज मुस्लिम समाज के सैकंडों लोगों ने शनिवार देर रात नारेबाजी करते हुए जमकर हंगामा व प्रदर्शन किया था। कस्बे के मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया था। घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम राजकुमार व सीओ गजेंद्र पाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे थे। एसपी देहात आदित्य बंसल के समझाने तथा गिरफ्तार आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई करने के आश्वासन पर लोग शांत हुए थे। रविवार प्रात: करीब 10 बजे एसएसपी बुढ़ाना कोतवाली पहुंचे। दोनों धर्माें के धर्मगुरु, व्यापार मंडल के पदाधिकारी तथा कस्बा व देहात के गणमान्य लोगों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया था। उसे छोड़ने की अफवाह के बाद सात सौ लोगों ने नारेबाजी कर मुख्य मार्ग को जाम किया। जनपद में उपचुनाव के कारण धारा 144 लागू है। पुलिस सात सौ लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है। एसएसपी ने बताया कि टिप्पणी करने के आरोपी का चालान कर दिया गया है। नारेबाजी व सड़क पर जाम लगाने व अफवाह फैलाने वालों की सीसीटीवी फुटेज की मदद से पहचान की जा रही है। उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आरोपी युवक के चाचा व उनके घर के बाहर पुलिस बल तैनात है। उन्होंने चेतावनी दी कि किसी ने कोई शरारत की तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए आरोपी युवक व परिजनों के घर के बाहर पुलिस बल तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed