फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   A beacon of knowledge to shine in Baseda; school to be built at a cost of 44 crore.

Muzaffarnagar News: बसेड़ा में चमकेगा ज्ञान का पुंज, 44 करोड़ में होगा विद्यालय का निर्माण

Thu, 03 Sep 2026 11:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
A beacon of knowledge to shine in Baseda; school to be built at a cost of 44 crore.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिले के असेवित क्षेत्र में शिक्षा के विस्तार की दिशा में शासन ने बड़ा कदम उठाया गया है। संत रविदास मिशन योजना के अंतर्गत छपार क्षेत्र के गांव बसेड़ा में निर्माणाधीन जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय के लिए प्रदेश सरकार ने 15.59 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। विद्यालय निर्माण के लिए शासन की ओर से 44.56 करोड़ का बजट स्वीकृत किया गया है।
जिला समाज कल्याण अधिकारी कमलेश कुमार ने बताया कि शासन की ओर से यह वित्तीय स्वीकृति संत रविदास मिशन योजना के तहत असेवित जनपद एवं तहसील में राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय के निर्माण के लिए निर्धारित बजट से दी गई है। स्वीकृत धनराशि कार्यदायी संस्था यूपी सिडको को उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन

शासन ने धनराशि जारी करने के साथ कई शर्तें भी निर्धारित की हैं। स्वीकृत धनराशि का उपयोग केवल विद्यालय निर्माण के निर्धारित कार्य में ही किया जाएगा। किसी अन्य प्रयोजन के लिए धनराशि खर्च नहीं की जा सकेगी। बताया कि विद्यालय के निर्माण से क्षेत्र के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षिक सुविधाएं उपलब्ध होने का रास्ता भी मजबूत होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कक्षा छह से 12 तक दी जाएगी शिक्षा, छात्रावास की सुविधा जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि विद्यालय में कक्षा छह से 12 तक शिक्षा की सुविधा मिलेगी। उन्होंने बताया कि छात्रों के लिए हॉस्टल, भोजन, नाश्ता और दैनिक उपयोग की सामग्री निशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। बताया कि विद्यालय का संचालन नवोदय विद्यालय के पैटर्न पर होगा। जबकि विद्यालय केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से संबद्ध रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed