{"_id":"49-79562","slug":"Muzaffar-nagar-79562-49","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत लाइन से चिपका रहा संविदाकर्मी का शव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत लाइन से चिपका रहा संविदाकर्मी का शव
Muzaffar nagar
Updated Sat, 15 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। 11 हजारी विद्युत लाइन पर काम करते समय शटडाउन लेने के बावजूद बिजलीघर से करंट छोडे़ जाने केचलते विद्युत संविदाकर्मी की मौत हो गई। संविदाकर्मी का शव घंटों तक विद्युत लाइन से ही चिपका रहा। आक्रोशित परिजनों ने हंगामा प्रदर्शन करते हुए हाईवे जाम कर दिया। सूचना पर पहुंचे अधिकारियों ने मृतक पक्ष को मुआवजे का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।
गढ़ीपुख्ता क्षेत्र के गांव धनैना निवासी पुष्पेंद्र(28) विद्युत विभाग में बतौर संविदाकर्मी काम करता था। शुक्रवार को सुबह करीब साढ़े 11 बजे पुष्पेंद्र दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर सिक्का गांव के पास लांसर्स पब्लिक स्कूल के सामने 11 हजारी विद्युत लाइन पर काम कर रहा था। काम शुरू करने से पहले उसने सिलावर बिजलीघर से शटडाउन लिया था। इसके बावजूद भी बिजलीघर से लाइन चालू किए जाने के चलते पुष्पेंद्र करंट के संपर्क में आने से बुरी तरह झुलस गया। मौके पर ही मौत हो जाने के बाद उसका शव भी विद्युत लाइन से ही चिपक गया। मृतक के भाई रविंद्र के अनुसार ग्रामीणों की सूचना पर वें मौके पर पहुंचे और विद्युत विभाग के अधिकारियों को इसकी सूचना दी, लेकिन कई घंटों तक भी मौके पर कोई नही पहुंचा। इसके चलते मृतक के परिजनों और गांव के लोगों ने दिल्ली-सहारनपुर हाईवे अवरुद्ध करते हुए जाम लगा दिया। जाम की सूचना पर थाना आदर्श मंडी पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन आक्रोशित लोग जाम खोलने पर राजी नहीं हुई। दोपहर करीब चार बजे एसडीएम सदर रामअवतार गुप्ता और विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता बीडी गुप्ता मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने मृतक के शव को विद्युत लाइन से नीचे उतरवाते हुए आक्रोशित परिजनों से बातचीत की। अधिकारियों द्वारा मृतक के परिवार को मुआवजा दिए जाने के आवश्वासन पर आक्रोशित लोग जाम खोलने पर राजी हुए। थानाध्यक्ष आदर्श मंडी अरविंद सिंह पुुंडीर ने बताया कि पुलिस ने मृतक के शव को पीएम के लिए भेज दिया है। उधर, अधिशासी अभियंता ने बताया कि मृतक पक्ष को इंश्योरेंस के दो लाख और विभागीय मद्द के रूप में डेढ़ लाख का मुआवजा दिए जाने का आश्वासन दिया गया है। उन्होंने बताया कि शटडाउन के बावजूद लाइन कैसे चालू हुई, इसकी जांच पड़ताल की जा रही है। दोषी कर्मियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।