फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   UP: Jayant Chaudhary takes aim at Akhilesh, says there is much more to politics than just the ABCs—we will tea

यूपी: जयंत चौधरी ने अखिलेश पर साधा निशाना, बोले- राजनीति में एबीसीडी से आगे भी बहुत कुछ, हम उनको सिखाएंगे

Thu, 27 Aug 2026 09:05 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: Mohd Mustakim Updated Thu, 27 Aug 2026 09:05 PM IST
सार

Baghpat News: पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के राजनीति की एबीसीडी हमने सिखाई, वाले बयान पर केंद्रीय राज्यमंत्री चौधरी जयंत सिंह ने पलटवार किया। उन्होंने होर्डिंग्स को लेकर कहा कि चुनावी दौर में राजनीति में आक्रामकता आ जाती है। किसी की जुबान पर लगाम नहीं लगा सकते।

विज्ञापन
UP: Jayant Chaudhary takes aim at Akhilesh, says there is much more to politics than just the ABCs—we will tea
बागपत पहुंचे जयंत चौधरी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रालोद और सपा के बीच जुबानी जंग लगातार बढ़ती जा रही है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पिछले दिनों बयान दिया कि जयंत को राजनीति की एबीसीडी हमने सिखाई तो अब जयंत ने इस पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि राजनीति में एबीसीडी से आगे भी बहुत कुछ आता है और यह हम उनको चुनाव में सिखाएंगे।
विज्ञापन



 

UP: Jayant Chaudhary takes aim at Akhilesh, says there is much more to politics than just the ABCs—we will tea
बच्चों के साथ ताइक्वांडो का अभ्यास करते जयंत चौधरी। - फोटो : अमर उजाला
रालोद अध्यक्ष व केंद्रीय राज्यमंत्री चौधरी जयंत सिंह बृहस्पतिवार को खेकड़ा में गांधी इंटर कॉलेज में पुस्तकालय का उद्घाटन व बागपत के जाट भवन में पुस्तकालय का निरीक्षण करने आए थे। चवन्नी से रुपया बनाने के बयान के बाद अखिलेश यादव के विवादित होर्डिंग्स लगाने का आरोप रालोद पर लगने पर उन्होंने कहा कि इस तरह के सस्ते आरोप लगाना चुनावी स्टंट होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह के आरोप कोई भी लगा सकता है। हम पर कितने कटाक्ष किए हैं, हमें कोई आपत्ति नहीं है। मेरा नाम भले ही नहीं ले रहे थे, लेकिन मुझे टारगेट किया। तब तक मैंने कुछ नहीं कहा। जब उन्होंने मेरे समाज को टारगेट करते हुए कहा कि उस समाज को राजनीति नहीं आती है, तब मुझे आगे आना पड़ा। इस बार बताएंगे कि किसको राजनीति आती है और किसको नहीं।
चल रही राजनीतिक बयानबाजी को लेकर उन्होंने कहा कि चुनाव का दौर है, किसी की जुबान पर लगाम कैसे लगाई जा सकती है। चुनावी दौर में राजनीति में आक्रामकता आ जाती है। रालोद के लिए अखिलेश यादव के 100 सीटों की पैरवी करने पर जयंत ने कहा कि वह पैरवी नहीं कर रहे हैं। यह बात व्यंग्य में कह रहे हैं, कटाक्ष में कह रहे हैं।
 
विज्ञापन

चीनी महंगी होने पर शोर मचाने वाले किसानों की पैरवी करें
चौधरी जयंत सिंह ने कहा कि गन्ना पेराई का नया सत्र शुरू होने वाला है, गन्ने का रेट अब तय होगा। उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक गन्ना उत्पादन होता है। विपक्ष में रहकर अखिलेश रसगुल्ला, गुलाब जामुन, चीनी महंगी होने पर शोर मचा रहे हैं मगर किसानों की पैरवी करते हुए गन्ने का दाम बढ़ाने की बात नहीं कर रहे हैं। इससे पता चलता है कि उनको किसानों की चिंता नहीं है। हम गन्ने के दाम बढ़ाने के लिए पैरवी कर रहे हैं।

पुस्तकालयों में पढ़कर आगे बढ़ेंगे बच्चे, नारी सशक्तिकरण भी जरूरी
खेकड़ा के गांधी इंटर कॉलेज में पुस्तकालय का उद्घाटन करने के बाद चौधरी जयंत सिंह ने कहा कि इस तरह से 36 सरकारी स्कूलों में पुस्तकालय का निर्माण किया गया। इनमें पढ़कर बच्चे आगे बढ़ें। सीएसआर फंड से यह किया जा रहा है।
 

पुस्तकालयों के लिए शिक्षकों को भी ट्रेंड किया और आठ हजार बच्चों को इनका फायदा मिलेगा। सरकारी स्कूलों में बेहतर शिक्षा मिले, इसलिए यह किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नारी सशक्तिकरण भी सबसे जरूरी है। मैंने अपनी दादी, बुआ, बहनों, बेटियों व समाज की महिलाओं को विज्ञान, खेल, शिक्षा, किसानी के क्षेत्र में काम करते देखा है। सभी को यह करना चाहिए कि नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा दिया जाए।
 

जाट भवन में चौधरी चरण सिंह पुस्तकालय का निरीक्षण करने के साथ ही चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। युवाओं से बातचीत की। इस दौरान विधायक डॉ. अजय कुमार, नगर पालिका चेयरमैन नीलम धामा, जिलाध्यक्ष सुभाष गुर्जर, डॉ. कुलदीप उज्ज्वल, जयदेव आर्य, डॉ. अनुराग मित्तल, एडवोकेट विश्रुत मित्तल, जाट सभा के अध्यक्ष सोमेंद्र ढाका, कृष्णपाल चेयरमैन, जिला बार अध्यक्ष सुभाष तोमर, देवेंद्र आर्य, ओमबीर ढाका, सुभाष नैन आदि मौजूद रहे।
 

जयंत बोले- अंकित के हत्यारोपी जल्द पकड़े जाएंगे
जयंत ने शामली में हरियाणवी गायक अंकित की हत्या पर कहा कि उनके पिता से बात हुई है। वह होनहार लड़का था, जल्द केस खोला जाएगा। पुलिस अधिकारियों से बात कर ली गई है और उन्होंने जल्द आरोपियों को पकड़ने की बात कही है।

ये भी देखें...
यूपी: सहारनपुर के अयान अकरम का भारतीय अंडर 19 टीम में चयन, आस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेंगे युवा ऑलराउंडर


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed