{"_id":"36555","slug":"Muzaffar-nagar-36555-49","type":"story","status":"publish","title_hn":"आसमां हत्याकांड में पांच जेल भेजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आसमां हत्याकांड में पांच जेल भेजे
Muzaffar nagar
Updated Sun, 01 Jul 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खतौली। इस्लामाबाद भूड़ के विवाहिता आसमा हत्याकांड में पुलिस ने पांच नामजद हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। एक महिला आरोपी अभी फरार है।
चरथावल थाना क्षेत्र के गांव लुहारी निवासी असलम ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया था कि उसकी दो बहनों आसमां और शमा की शादी डेढ़ साल पहले खतौली इस्लामाबाद भूड़ निवासी हैदर अली के बेटों नईम और वसीम के साथ हुई थी। दहेज में कार की मांग को लेकर ससुराल वाले आसमां का उत्पीड़न करते थे। शुक्रवार सुबह ससुराल वालों ने आसमां की जमकर पिटाई की तथा उसकी गला दबाकर हत्या कर दी जबकि शमा ने वहां से भाग कर अपनी जान बचाई। पुलिस ने असलम की ओर से छह के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया था।