फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   पेट में चोट लगने से बालक की मौत

पेट में चोट लगने से बालक की मौत

Sun, 01 Jul 2012 12:00 PM IST
Muzaffar nagar
Muzaffar nagar Updated Sun, 01 Jul 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
रतनपुरी/खतौली। भनवाड़ा गांव में बच्चों के खेल के दौरान एक बालक के पेट में लात लगने से उसकी मौत हो गई। गमगीन माहौल में शव को दफनाया गया।
विज्ञापन

रतनपुरी थाना क्षेत्र के गांव भनवाड़ा निवासी महबूब का 12 वर्षीय बेटा सय्याद शुक्रवार शाम गली में बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान खेलते हुए एक बच्चे ने उसके पेट में लात मार दी, जिसमें सय्याद बिलबिला गया तथा कुछ देर बाद अचेत हो गया, जिससे परिजनों में अफरातफरी मच गई। तुरंत ही उसे दभेड़ी के एक डॉक्टर को दिखाया गया, मगर तबियत में सुधार नहीं हुआ। तब उसे रतनपुरी के डॉक्टर के पास लाया गया। जहां से डॉक्टर ने उसे तुरंत प्राथमिक उपचार देकर मेरठ ले जाने की सलाह दी। परिजन उसे लेकर जा रहे थे कि बड़सू गांव के पास बालक ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed