फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   37 दिनों में मिले टीबी के 34 मरीज

37 दिनों में मिले टीबी के 34 मरीज

Fri, 09 Feb 2018 12:29 AM IST
Updated Fri, 09 Feb 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
37 दिनों में मिले टीबी के 34 मरीज
37 दिनों में मिले टीबी के 34 मरीज
विज्ञापन


खतौली। साल के शुरूआत से ही टीबी के मरीजों का आंकड़ा बढ़ना शुरू हो गया है। सरकारी अस्पताल के आंकड़ों के मुताबिक जनवरी और फरवरी के 37 दिनों में जांच के बाद टीबी के 34 मरीज मिले हैं। वर्ष 2017 में यह आंकड़ा कुल 235 ही था, जिनका अब तक इलाज चल रहा है।
टीबी एक ऐसी भयंकर बीमारी है, अगर यह किसी को हो जाए तो परिवार के लोग भी उससे दूरी बनाने लगते हैं। यह छुआछूत से भी हो जाती है। पहले यह बीमारी लाइलाज थी, लेकिन अब इसका इलाज संभव है। प्रदेश के हर सरकारी अस्पताल में इसके इलाज के लिए दवाइयां उपलब्ध है। सरकारी अस्पतालों में 30 अक्तूबर से इस बीमारी का इलाज एफडीसी टेबलेट से किया जाने लगा है। पहले मरीजों को दवाइयों की किट दी जाती थी। नगर में 22 डॉटस सेंटर भी खुले हैं। जिन पर जाकर मरीज एक हफ्ते बाद किट की दवाइयां खाते थे। अब एफडीसी दवाइयां मरीज को अस्पताल या डॉटस सेंटर से एक माह के लिए अपने घर ले जाकर खाने को दी जाने लगी है। किट के हिसाब से मरीज को प्रतिदिन के हिसाब से रोजाना 7 गोलियां खानी पड़ती थी, लेकिन एफडीसी की केवल मरीज को एक दिन में दो या तीन गोलियां ही खानी पड़ेगी। इसके अलावा मरीज को उसकी उम्र के हिसाब से दवाइयां खानी पड़ेगी। अब जो टीबी के मरीज प्राइवेट चिकित्सक के यहां इलाज तथा मेडिकल स्टोरों से दवाइयां लेकर खा रहे हैं। उन प्राइवेट चिकित्सकों और मेडिकल स्टार मालिकों को जिला अस्पताल में उन मरीजों का ब्योरा देना होगा।
विज्ञापन

वजन के हिसाब से गोली खानी होगी
टीबी के मरीज को अब वजन के हिसाब से गोलियां खानी पड़ेगी। आयु 25 वर्ष से 49 तक के मरीज को एक दिन में दो गोली। 40 वर्ष से 54 वर्ष तक के मरीज को एक दिन में तीन गोली। 55 से 79 वर्ष तक के मरीज को एक दिन में चार गोली तथा 79 वर्ष की आयु से अधिक वाले मरीज को प्रतिदिन पांच गोलियां खानी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल में टीबी के मरीज का पूरा इलाज करने पर आधुनिक मशीनों से सीबीनॉट कराया जा जाएगा। अगर फिर भी निगेटिव रिपोर्ट मिलती है, तो फिर मरीज को जिला अस्पताल से दवाई दी जाएगी। - देवेंद्र लोहित, वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक, सीएचसी खतौली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed