{"_id":"5a5660d54f1c1b1e198b45b2","slug":"91515610325-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाई कोर्ट के आदेश का पालन नहीं करने पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाई कोर्ट के आदेश का पालन नहीं करने पर होगी कार्रवाई
Updated Thu, 11 Jan 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस का सहयोग करने वाले सम्मानित होंगे
मीरापुर। एसपी देहात अजय सहदेव ने कहा कि अपराध नियंत्रण के लिए जन सहयोग आवश्यक है। उन्होंने उच्च न्यायालय के आदेश का हवाला देकर कहा कि 15 जनवरी से लाउडस्पीकरों के उतारे जाने में आदेश का उल्लंघन करने और बिना अनुमति के लाउडस्पीकर का प्रयोग करने वालों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
कुतुबपुर रोड स्थित बैंक्वेट हाल में क्षेत्र के जिम्मेदार नागरिकों तथा एस-7 और एस-10 योजना के अंतर्गत मनोनीत नागरिकों की संयुक्त बैठक हुई। मुख्य अतिथि एसपी देहात अजय सहदेव ने कहा कि क्षेत्र में सांप्रदायिक सौहार्द के साथ साथ समाज के जिम्मेदार लोग स्थानीय विवाद भी निपटाने में सहयोग करें। उन्होंने कहा की जनसहयोग के बिना अपराध नियंत्रण संभव नहीं है। उन्होंने मीरापुर पुलिस द्वारा नंगला खेपड़ में मारे गए 50 हजार के इनामी बदमाश नितिन और दो अन्य मुठभेड़ों की तारीफ करते हुए कहा कि अब बदमाश आपराधिक गतिविधियों से दूर हो रहे हैं। उन्होंने यातायात संबंधी नियमों की जानकारी देते हुए कहा कि बिना हेलमेट व शराब पीकर बाइक न चलाएं, सीट बेल्ट का प्रयोग करें। उन्होंने घ्वनि प्रदूषण संबंधी उच्च न्यायालय के आदेश को विस्तार से बताया और कहा कि 15 जनवरी के बाद लाउडस्पीकर उतारने का विरोध करने तथा बिना अनुमति के लाउड स्पीकर का प्रयोग करने वालों के विरुद्ध मुकदमे दर्ज किए जाएंगे। एसपी ने क्षेत्र के 21 ग्राम प्रहरियों को कंबल वितरित किए।
सीओ एसकेएस प्रताप ने कहा कि रात में यात्रा के दौरान गाड़ी में अचानक किसी आवाज के होने पर जंगल में गाड़ी न रोकें। गाड़ियों में पत्थर, अंडे आदि मारकर बदमाश लूटपाट करते हैं। उन्होंने 100 डायल की सूचनाओं पर त्वरित कार्रवाई करने पर पूरे प्रदेश में जनपद को द्वितीय स्थान मिलने पर तमाम पुलिसकर्मियों को बधाई दी। इंस्पेक्टर अरविंद कुमार सिंह ने बैठक में आए लोगों का आभार व्यक्त किया। ब्रजभूषण अग्रवाल, देवपाल आर्य, पूर्व चेयरमैन जहीर कुरैशी, भाजपा नगर अध्यक्ष प्रदुम्मन शर्मा, डॉ आरके पाराशर, मनोज भद्रकाशी, अखलाक प्रधान, आलोक प्रधान, मायाराम, प्रमोद कुमार, कपिल कुमार, राजेंद्र रस्तौगी, मनोज मिश्रा, योगेश, रामकुमार सैनी, सुमन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
शिकायत सही पाए जाने पर कार्रवाई हो
मीरापुर। एसपी देहात अजय सहदेव ने मीरापुर थाने का वार्षिक निरीक्षण कर पुलिसकर्मियों को आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि थाने में आने वाले सभी पीड़ितों की शिकायतों पर प्रभावी कार्रवाई की जाए। उन्होंने निरीक्षण के दौरान थाने के अभिलेखों और शस्त्रों के रखरखाव पर संतोष व्यक्त किया। एसपी ने सलामी देने वाली गारद के कमांडर जितेंद्र यादव और थाने की साज-सज्जा पर प्रसन्न होकर महिला आरक्षियों को 500-500 रुपये बतौर पुरस्कार दिए।
भुगतान जारी किया
मीरापुर। टिकौला चीनी मिल के अधिशासी अध्यक्ष रवि कथूरिया ने बताया कि मिल ने 27 दिसंबर से दो जनवरी तक खरीदे गए गन्ने का संपूर्ण भुगतान 15.45 करोड़ रुपये संबंधित गन्ना समितियों को जारी कर दिया है।