फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   श्रीमद् भागवत कथा श्रवण बिना जीवन व्यर्थ:साक्षी

श्रीमद् भागवत कथा श्रवण बिना जीवन व्यर्थ:साक्षी

Tue, 20 Jun 2017 01:05 AM IST
Updated Tue, 20 Jun 2017 01:05 AM IST
विज्ञापन
श्रीमद् भागवत कथा श्रवण बिना जीवन व्यर्थ:साक्षी
भागवत कथा श्रवण बिना जीवन व्यर्थ
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। इस्कॉन प्रचार समिति की ओर से नई मंडी के मेहता क्लब में भागवत कथा की अमृत वर्षा की। साक्षी गोपाल महाराज ने कहा कि मनुष्य जीवन पाकर भी यदि किसी ने कथा का श्रवण नहीं किया तो उसका जीवन व्यर्थ है।
उन्होंने कहा कि जीवन में भक्ति आती है तो फिर धन ना छिन जाए, मृत्यु और भविष्य में क्या होगा, की चिंता नहीं रहती। भक्ति रानी जीव को कहती है कि संसार में भगवान कृष्ण के अलावा तेरा कुछ भी नहीं। सब एक दिन छूट जाता है। 84 लाख योनियों के बाद जीवात्मा को मनुष्य जन्म मिलता है, तब भी जीवन को प्रभु चरणों में नहीं लगाया तो सब व्यर्थ है। भवसागर से पार भगवान की कथा ही लगा सकती है। संसार सागर में कष्ट ही कष्ट है। सिर्फ भगवान की शरणगति से ही भगवान की कथा जीव के अंदर जाती है, जिससे जीवन बदल जाता है।
विज्ञापन

देवता भी भगवान की भक्ति को तरसते है। सर्वोत्तम कार्य भगवान की भक्ति ही है। वह जीव को भगवान की कृपा से ही मिलती है। इस दौरान रघुराज गर्ग, शंकर स्वरुप, कुशपुरी, पंकज अग्रवाल, कुलवंत काकन, जगेश कपूर, मनीष कपूर, मनोज खंडेलवाल, रमेश मिश्रा, राकेश जैन, मनमोहन जैन, मुकुल, मोहन, आकाश, समकित जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed