{"_id":"5ba53af1867a557eb16761d1","slug":"81537555185-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मातमी जुलूस निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मातमी जुलूस निकाला
Updated Sat, 22 Sep 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
शिया सोगवारों ने मातमी जुलूस निकाला
मोरना। करबला के शहीदों की याद में शिया सोगवारों ने खूनी मातम किया। मातमी जुलूस में ताजिये, अलम और जुलजुनाह बरामद हुआ। मोरना, ककरौली, तिस्सा, जोली, बेलड़ा, बेहड़ा सादात, टंढेड़ा, गादला आदि में मोहर्रम की दसवीं तारीख को मातमी जुलूस निकाले गए। जुलूस में शिया सोगवारों ने बर्छियों से खूनी मातम कर इमाम हुसैन को खिराजे अकीदत पेश की।
गांव तिस्सा में अंजुमन अब्बासिया की ओर से निकाले कुए जुलूस में मौलाना शरर नकवी ने कहा कि हुसैन की कुर्बानी दुनिया के लिए एक मिसाल है। सदर जावेद अब्बास, रजा हुसैन, अनवर अली, मोहसिन रजा, जाफर अली, साबिर हुसैन, फैजी, हसन अली, अनीस, जव्वाद आदि उपस्थित रहे। मोरना में ताजियों का जुलूस इमामबाड़ा गढ़ी सादात से प्रारंभ होकर मैन बाजार, मस्जिद चौराहे से होता हुआ जानसठ रोड स्थित करबला में पहुंचा, जहां ताजियों को दफनाया गया। इस दौरान मनव्वर जैदी, शहन अली, जमाल हैदर, तनवीर जैदी, अफरोज अली आदि थे। वहीं, मौलाना इमाम जैदी ने तकरीर की। बेहड़ा सादात मेें मातमी जुलूस व जुलजुनाह बरामद हुआ। मौलाना अली नबी ने तकरीर की। जहूर हैदर, आसिफ, माशिफरजा, बाबर अली, सलीम, नसीर, अफसर, आदि मौजूद थे। ककरौली स्थित इमामबाड़ा दरगाह आलिया कदमें रसूल में अंजुमन सज्जादिया द्वारा आयोजित हुसैनी, मजलिस में मौलाना आब्दी ने करबला के भावपूर्ण वाक्यात को बयान किया। अली कुंबर जैदी, शाहिन रजा, अनवर जैदी, मसकरी, अली यावर, मोनू, काशिफ रजा, असगर मेहंदी आदि मौजूद रहे। जौली में भी मैन बाजार में शिया सोगवारों ने खूनी मातम किया। जुलूस में शन्नू मियां, कामरान एडवोकेट, हसीन एडवोकेट, पम्मी, प्रधान शाहरजा मेंहदी शामिल थे। बेलड़ा में एडवोकेट नासिर अली, मुमताज अली चेयरमैन, आलम जैदी, इसरार हुसैन, शहनवाज, प्रधान संसार सिंह, आदि मौजूद रहे।
जानसठ में मातमी जुलूस निकाला
जानसठ। कस्बे व क्षेत्र में मोहर्रम पर मातमी जुलूस पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच निकाले गए। जुलूस में शिया सोगवारों ने खूनी मातम कर हजरत इमाम हुसैन को याद किया। शुक्रवार को कस्बा व क्षेत्र के गांव कवाल, गढ़ी, चितौड़ा आदि गांवों में शिया सोगवारों ने हजरत इमाम हुसैन की याद में मातमी जुलूस निकाला। कस्बे के मोहल्ला चौक इमामबाड़ा, जुमा मोहल्ला, रंग महल, शीश महल स्थानों से शिया सोगवारों जुलूस निकाल कर खूनी मातम किया। जुलूस कस्बे के मुख्यमार्गों से होता हुआ करबला में जाकर ताजियों को सुपुर्द ए खाक किया गया। जुलूस में नोहख्वानी हिलाल मेहंदी, नैयर जैदी, अनवर राजा, मनोवर राजा के द्वारा की गई। मोहर्रम के जुलूस में अब्बास अली खां, फिरोज जैदी, दानिश अली खां,त्न समीर जैदी, हसन अली खां, समीर, वसी हैदर, नवाब हैदर, अब्बास, इमरान अली खां, अमजद अली खां, कसीम जैदी आदि शामिल रहे।