फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   प्रधानों ने अफसरों पर लगाया सम्मान नहीं देने का आरोप

प्रधानों ने अफसरों पर लगाया सम्मान नहीं देने का आरोप

Wed, 27 Jun 2018 12:40 AM IST
Updated Wed, 27 Jun 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
प्रधानों ने अफसरों पर लगाया सम्मान नहीं देने का आरोप
कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। अखिल भारतीय प्रधान संगठन ने जिले के अफसरों पर सम्मान नहीं किए जाने का आरोप लगाया है। अफसरों के व्यवहार से तंग प्रधानों ने कलक्ट्रेट में धरना देकर प्रदर्शन किया। समस्या का समाधान नहीं होने पर गांवों में कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी।

संगठन के जिलाध्यक्ष सतेंद्र बालियान ने कहा कि जनपद में सभी जिलास्तरीय अधिकारी ग्राम प्रधानों को उचित सम्मान नहीं दे रहे हैं। सकारात्मक सहयोग नहीं मिलने से प्रधान खुद को अपमानित महसूस कर रहे हैं। इससे रोष बना हुआ हैं कई बार विशेष परिस्थितियों में ग्राम प्रधानों से अधिकारियों के द्वारा मिलने से मना कर दिया जाता है। उन्होंने कहा कि मान सम्मान से कोई भी समझौता प्रधान बर्दाश्त नहीं करेंगे। प्रदर्शन के उपरांत प्रधान संगठन की ओर से एक ज्ञापन सीडीओ अर्चना वर्मा को सौंपा गया। इसमें भी अफसरों के व्यवहार का मुद्दा उठाया गया। इसके अलावा मनमाने तरीके से सचिवों के तबादले करने के आरोप लगाते हुए इस पर रोक लगाने की मांग की। प्रदर्शनकारियों में प्रधान विजय त्यागी, जगपाल सिंह, आदेश त्यागी, पतीन्द्र त्यागी, चंद्रवीर राठी, देवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed