{"_id":"68585478c4480fcebc04e3d7","slug":"80-farmers-of-shernagar-are-not-ready-to-give-land-for-the-colony-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1005-148457-2025-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: कॉलोनी के लिए भूमि देने को राजी नहीं शेरनगर के 80 किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: कॉलोनी के लिए भूमि देने को राजी नहीं शेरनगर के 80 किसान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। आवास-विकास परिषद मेरठ की ओर से शहर में नई कॉलोनी काटे जाने पर गांव शेरनगर के 80 किसानों ने आपत्ति जताई है। सभी लोगों ने आवास विकास परिषद को सामूहिक रूप से शिकायती पत्र देकर समस्याएं रखी। नियोजन समिति किसानों की समस्याओं को सुन उनका निस्तारण करेगी।
आवास-विकास परिषद ने खतौली और मुजफ्फरनगर सरकुलर रोड पर शाकुंतलम आवासीय कॉलोनी विकसित की थी। इसके बाद शेरनगर, धंधेड़ा और बिलासपुर में भूमि अर्जित कर तीसरी कॉलोनी का खाका खींचा जा रहा है, जिस पर 500 करोड़ रुपये खर्च किए जाने हैं। आवास विकास परिषद के अवर अभियंता सुनील कुमार ने बताया कि कॉलोनी के लिए धारा-28 का पहला गजट नोटिफिकेशन जारी हो चुका है।
प्रस्तावित योजना मुजफ्फरनगर-जानसठ मार्ग, मुजफ्फरनगर-जौली, दिल्ली-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग के मध्य स्थित है। योजना में गांव बिलासपुर, धंधेड़ा और मुजफ्फरनगर-जौली रोड, दक्षिण में पानीपत-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग पश्चिम में दिल्ली-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग, पूरब में योजना से मिली हुई सूक्ष्म नहर, जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल है।
विज्ञापन
नोटिफिकेशन के बाद शेरनगर गांव के लगभग 80 से अधिक किसान और भू-स्वामियों ने मेरठ में आवास-विकास परिषद में आपत्ति दर्ज कराई हैं। भूमि अर्जन समेत अपनी विभिन्न समस्या रखी हैं। जिस पर परिषद के स्तर सुनवाई की जानी है। काॅलोनी के लिए दूसरा गजट नोटिफिकेशन भी जारी हो चुका है। शासन अंतिम, तीसरा गजट नोटिफिकेशन 28 जून को जारी कर सकता है।