फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   75,000 cheated by pretending to be ADM's friend

Muzaffarnagar News: एडीएम का दोस्त बताकर 75 हजार की ठगी

Sun, 12 Oct 2025 02:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Oct 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
75,000 cheated by pretending to be ADM's friend
मुजफ्फनगर। लखीमपुर खीरी के एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह का दोस्त बताकर ठग ने पुराना घरेलू सामान बेचने के बहाने रणवीर सैनी से 75 हजार रुपये की ठगी कर ली। आरोपी ने खुद को सीआरपीएफ का कमांडर बताया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सिविल लाइन थाना के मोहल्ला केशवपुरी निवासी रणवीर सैनी की एडीएम प्रशासन के साथ जिले में तैनाती के दौरान जान पहचान हुई थी। दो अगस्त को उनके मोबाइल पर एडीएम के नाम से फेसबुक मैसेंजर आईडी से मैसेज भेजा गया और मोबाइल नंबर की मांग की। सैनी ने अपना मोबाइल नंबर भेज दिया। अगले दिन सीआरपीएफ कमांडर संतोष कुमार के नाम से सैनी के मोबाइल पर कॉल आई। संतोष ने खुद को एडीएम का दोस्त बताया और व्हाटसएप पर सीआरपीएफ की ड्रेस वाली डीपी लगाई थी।
विज्ञापन

संतोष ने बताया कि उसकी तैनाती दिल्ली से जम्मू हो गई है। वह पुराना सामान टीवी, फ्रिज, फर्नीचर बेचना चाहते हैं। उसकी बातों में आकर रणवीर ने फोन-पे के माध्यम से 75 हजार रुपये ट्रांसफर कर किए। अगले दिन दोबारा कॉल आई और डिलीवरी के समय सामान को गेट पर रोकना बताकर 31 हजार रुपये की मांग की। इसके बाद रणवीर को ठगी को अहसास हुआ। उन्होंने एडीएम को कॉल की तो मामला स्पष्ट हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिविल लाइन थाना पुलिस ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत का कहना है कि साइबर अपराध का शिकार होने पर तुरंत 1930 या साइबर थाना पुलिस को सूचना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed